भोपाल रेलवे स्टेशन पर "इमरजेंसी मेडिकल रूम" की शुरुआत

Updated on 25-12-2024 01:18 PM

भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी द्वारा "इमरजेंसी मेडिकल रूम" का उद्घाटन किया गया। यह सुविधा भोपाल रेल मंडल और अथर्व ज्योति हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वधान से शुरू की गई है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि, इस इमरजेंसी मेडिकल रूम का उद्देश्य यात्रियों को आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित और प्रभावी सहायता दी जा सके। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय डोगरा, मंडल इंजीनियर (मुख्यालय) श्याम नागर आदि उपस्थित रहे।

दरअसल, भोपाल रेलवे स्टेशन पर करीब 5 महीने से मेडिकल डिस्पेंसरी बंद पड़ी है। रेलवे के अनुसार इसे जनवरी महीने में फिर से शुरू किया जाएगा। साल 2019 से 2024 के बीच तीसरी बार है। जब यह इमरजेंसी कक्ष बंद हो गया है।

पहली बार साल 2019 में शुरू की गई थी। फिर उसके बाद बंद हो गई थी। इसके बाद 2022 में यह डिस्पेंसरी दोबारा शुरू की गई और यह पिछले 5 महीने से बंद पड़ी है।

यह होगा फायदा इस इमरजेंसी मेडिकल रूम में यात्रियों को 24x7 विभिन्न चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें प्राथमिक चिकित्सा सामग्री, ऑक्सीजन सिलेंडर, और एम्बुलेंस सेवा शामिल हैं, जो किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता प्रदान करेंगी।

इसके अलावा, नेब्यूलाइजेशन, पल्स ऑक्सीमीटर, और ईसीजी मशीन जैसी उन्नत चिकित्सा सुविधाएं भी यहां उपलब्ध हैं। यात्रियों की नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए बीपी और शुगर चेकअप की सुविधा दी गई है।

जरूरतमंद यात्रियों के लिए व्हीलचेयर और स्ट्रेचर का प्रबंध किया गया है। साथ ही, इस मेडिकल रूम में प्रशिक्षित डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ हमेशा सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे, जिससे रेलवे स्टेशन पर ही त्वरित और प्रभावी चिकित्सा सहायता प्रदान की जा सके।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (रेलवे अस्पताल) डॉ. अजय डोगरा ने कहा कि रेल यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य रेलवे की प्राथमिकता है। इस इमरजेंसी रूम के माध्यम से यात्रीगण अब रेलवे स्टेशन पर ही त्वरित चिकित्सा सहायता प्राप्त कर सकेंगे।

भोपाल रेलवे स्टेशन पर 5 महीने से डिस्पेंसरी बंद रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गेलेक्सी अस्पताल टाइटल को लेकर शहर में दो अस्पतालों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिसके बाद दोनों का मामला कोर्ट तक पहुंचा, जिसके बाद रेलवे ने करार रद्द कर दिया। करीब 5 महीने से यह डिस्पेंसरी बंद हैं।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.