जोस बटलर की शर्मनाक हैट्रिक! राजस्थान रॉयल्स के सबसे बड़े बल्लेबाज को ये क्या हो गया?

Updated on 20-05-2023 08:19 PM
धर्मशाला: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) के पास आईपीएल 2023 (IPL 2023) के शुरुआती चरण में ऑरेंज कैप था। उन्होंने पिछले सीजन 4 शतक लगाकर यह कैप जीता भी था। लेकिन अब बटलर पूरी तरह शांत हो गया। वह एक-एक रन के लिए तरस रहे हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में खेले जा रहे मुकाबले में भी बटलर खाता नहीं खोल पाए। तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया।

बटलर ने डक की लगाई हैट्रिक

जोस बटलर ने डक की शर्मनाक हैट्रिक लगा दी है। वह लगातार तीसरे मैच में खाता नहीं खोल पाए। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मुकाबले में वह खाता खोले बिना रन आउट हुए थे। फिर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पिछले मुकाबले में वेन पार्नेल ने उन्हें पवेलियन भेजा था। दो गेंद पर बटलर कोई रन नहीं बना पाए थे। अब पंजाब के खिलाफ मैच में भी वह कोई रन नहीं बना पाए।

एक सीजन में सबसे ज्यादा डक का रिकॉर्ड

जोस बटलर आईपीएल 2023 में 5वीं बार खाता नहीं खोल पाए हैं। इन तीन मैचों से पहले आरसीबी और गुजरात के खिलाफ भी वह रन नहीं बना पाए थे। मोहम्मद सिराज ने आरसीबी और मोहम्मद शमी ने गुजरात के मैच में उन्हें आउट किया था। जोस बटलर एक आईपीएल सीजन में 5 बार डक होने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

इस सीजन से पहले सिर्फ एक डक

जोस बटलर पहली 85 आईपीएल पारियों में वह सिर्फ एक बार खाता नहीं खोल पाए थे। अगले 10 मैचों में 5 बार डक हो गए। जोस बटलर ने 2016 में आईपीएल डेब्यू किया था। 2016 से 2022 के बीच इंग्लैंड के कप्तान बटलर सिर्फ एक बार ही खाता खोले बिना आउट हुए थे। वह उनका डेब्यू मैच ही था। मुंबई इंडियंस के लिए मुकाबले में उन्होंने जीरो रन बनाए थे। लेकिन यह सीजन उनके लिए किसी बुरे सपने की तरह रहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.