Elon Musk का बर्ताव दिमागी गरीबी और संस्कारों की फूहड़ता दर्शाता है… दुनिया के सबसे अमीर शख्स पर भड़कीं उमा भारती

Updated on 21-02-2025 11:06 AM
भोपाल : अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क द्वारा भारतीयों को डिपोर्ट करने पर की गई टिप्पणी की मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री उमा भारती ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है- 'अवैध निवासी भारतीयों को निकाले जाने का दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने बहुत क्रूर एवं अमानवीय तरीके से मजाक बनाया है, यह घोर निंदनीय है।’

उमा भारती ने आगे लिखा- ‘अवैध घुसपैठियों को अपने देश से निकालने का हर देश को अधिकार है। हमने भी निकाले हैं और निकाल के रहेंगे, लेकिन अशिष्ट और असभ्य बर्ताव तो फांसी की सजा प्राप्त किए हुए अपराधी के साथ भी नहीं होता। दुनिया के सबसे रईस एलन मस्क का बर्ताव उनकी दिमागी गरीबी एवं संस्कारों की फूहड़ता दर्शाता है।'

पांच दिन पहले भी किया था पोस्ट

पांच दिन पहले भी उमा भारती ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा था- 'अमेरिका में रहे अप्रवासी भारतीयों को जिस तरह से हथकड़ी बेडियों में जकड़कर भारत वापस भेजा गया, वह निंदनीय है, लेकिन इससे भारत के भाजपा के सभी विरोधी दलों को भी सबक लेना चाहिए।’

‘हम जब बंग्लादेश एवं रोहिंग्याई घुसपैठियों को बाहर निकालने की कोशिश करते हैं तो हमारे सारे विपक्षी दल एक होकर हमारी सरकार का विरोध करते हैं, क्योंकि घुसपैठिए उनके वोट बैंक है।'

क्या लिखा था एलन मस्क ने

अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे भारतीयों सहित अन्य देशों के लोगों को डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन हथकड़ी पहनाकर वापस भेज रहा है। व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो को एलन मस्क ने रीपोस्ट हुए लिखा 'हा हा, वाह’। एलन मस्क के इस ट्वीट पर मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भड़क गई हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.