एलन मस्क ने अपने पिता को बताया कभी न सुधरने वाला इंसान

Updated on 24-09-2022 06:10 PM
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) आए दिन चर्चा में रहते हैं। इस बार टेस्ला के सीईओ (Tesla CEO) मस्क एक खास वजह से चर्चा में हैं। वजह उनके बुजुर्ग पिता एरोल मस्क (Errol musk) हैं। दरअसल, एलन मस्क ने एक ट्वीट किया है, जिसमें वे अपने पिता की बुरी आदतों का जिक्र किया है। अपने ट्वीट में मस्क ने एरोल मस्क को कभी न सुधरने वाला इंसान बताया है। एलन मस्क ने अपने ट्वीट में बताया है कि जब 90 के दशक में एरोल का पैसा खत्म हो गया था। तब मैंने और मेरे भाई ने बुरी आदत छोड़ने की शर्त पर एरोल की मदद की थी, लेकिन वे नहीं सुधरे। बता दें कि एलन मस्क ने पूर्व अमेरिकी लेबर सचिव रॉबर्ट रीच के एक ट्वीट पर रिप्लाई में ये बातें बताई हैं। 
क्या कहा मस्क ने?
अरबपति एलन मस्क अपने ट्वीट में लिखते हैं, "90 के दशक में एरोल का पैसा खत्म हो गया था। मेरे भाई और मैंने तब से दक्षिण अफ्रीका में उनके और उनके बड़े फैमिली (जो लगातार बढ़ रही थी)  का आर्थिक रूप से मदद किया, इस शर्त पर कि वह बुरा काम न करें। दुर्भाग्य से, उसने फिर से बुरे काम किए।''
हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ का "बुरी चीजों" से क्या मतलब है। एलन मस्क  ने अक्सर अपने पिता के साथ अपने विवादास्पद संबंधों के बारे में शेयर करते रहते हैं। 
रॉबर्ट रीच ने क्या कहा था?
बता दें कि रॉबर्ट रीच ने अपने ट्वीट में लिखा था कि एलन मस्क, जेफ बेजोस और बिल गेट्स जैसे तमाम ऐसे अरबपती हैं जो कि कारोबार की शुरुआत में दूसरों पर निर्भर थे। इनके लिए 'सेल्फ मेड अरबपति' बस एक मिथ है। वे लिखते हैं कि एलन मस्क एक ऐसे परिवार से आते हैं जिनका साउथ अफ्रीका में काफी धन का खदान रहा है। वहीं, जेफ बेजोस जिनके बारे में कहा जाता है कि एक छोटी सी गैराज से करियर की शुरुआत की थी। उस गैराज को शुरू करने में उनके माता-पिता के एक चौथाई मिलियन डॉलर का निवेश किया था। इतना ही नहीं बिल गेट्स की माँ ने Microsoft को IBM के साथ डील करने में मदद की थी। सेल्फ मेड अरबपति सिर्फ एक मिथ है।
 मस्क अपने पिता को 'भयानक इंसान' मानते हैं
2017 में  रोलिंग स्टोन मैगजीन  को  एक  इंटरव्यू  देते हुए एलन मस्क ने अपने पिता को "भयानक इंसान" (terrible human being) बताया था। मस्क ने मैगजीन  को बताया था कि लगभग हर बुरी चीज जिसके बारे में आप सोच भी  नहीं सकते हैं, उसने (Errol) किया है"।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
 27 July 2026
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
 27 July 2026
नई दिल्ली: दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। लेकिन देश की इकॉनमी पर एक ऐसा जंग लगा है जो सालाना 14 लाख करोड़ रुपये…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इससे दुनिया भर में हाहाकार मच गया था। कच्चे तेल की कीमत कई महीनों तक 100…
 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
Advt.