अमीरों की लिस्ट में चौथे स्थान पर फिसले एलन मस्क, जानिए कौन-कौन पहुंच गया उनसे आगे

Updated on 06-04-2024 01:11 PM
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग दुनिया के तीसरे बड़े रईस बन गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को एलन मस्क को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की। जकरबर्ग नवंबर 2020 के बाद पहली बार मस्क से आगे पहुंचे हैं। टेस्ला के सीईओ मस्क मार्च तक दुनिया के अमीरों की लिस्ट में पहले नंबर पर थे लेकिन अब वह चौथे नंबर पर खिसक गए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 48.4 अरब डॉलर की गिरावट आई है जबकि जकरबर्ग की नेटवर्थ में 58.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स का शेयर शुक्रवार को रेकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक जकरबर्ग 187 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं जबकि मस्क 181 अरब डॉलर के साथ चौथे नंबर पर खिसक गए हैं। जकरबर्ग इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अमीर हैं जबकि मस्क ने सबसे ज्यादा वेल्थ गंवाई है।
शुक्रवार के जकरबर्ग की नेटवर्थ में 5.65 अरब डॉलर की तेजी आई जबकि मस्क की नेटवर्थ में 4.52 अरब डॉलर की गिरावट आई। जकरबर्ग 16 नवंबर 2020 के बाद पहली बार दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंचे हैं। तब उनकी नेटवर्थ 105.6 अरब डॉलर थी जबकि मस्क की नेटवर्थ 102.1 अरब डॉलर थी। इस साल टेस्ला के शेयरों में 34% की गिरावट आई है और यह S&P 500 इंडेक्स में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला शेयर बन गया है। इलेक्ट्रिक वीकल्स की मांग में वैश्विक मंदी, चीन में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और जर्मनी में उत्पादन संबंधी समस्याओं से कंपनी को नुकसान हुआ है। दूसरी ओर मेटा की तिमाही आय और कंपनी की एआई पहलों से कंपनी का शेयर 49% चढ़ चुका है। यह S&P 500 पर पांचवां सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला शेयर है।

कौन-कौन हैं टॉप 10 में

इस बीच दुनिया की सबसे बड़ी लग्जरी ब्रांड कंपनी LVMH Moet Hennessy के चेयरमैन बर्नार्ड अरनॉल्ट 223 अरब डॉलर के साथ पहले और ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस 207 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर हैं। माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स 153 अरब डॉलर के साथ पांचवें नंबर पर हैं। स्टीव बालमर (147 अरब डॉलर) छठे, वॉरेन बफे (138 अरब डॉलर) सातवें, लैरी पेज (138 अरब डॉलर) आठवें, लैरी एलिसन (137 अरब डॉलर) नौवें और सर्गेई ब्रिन (131 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर हैं। भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी 112 अरब डॉलर के साथ 11वें और गौतम अडानी 104 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 14वें नंबर पर हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली: मुंबई के जुहू में देश की सबसे बड़ी लग्जरी होम डील में से एक ने सबका ध्यान खींचा है। एंजल वन के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश…
 22 September 2026
नई दिल्ली: देश के ऑटो मार्केट में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक ऑटो मार्केट में लौट रहे हैं। चालू वित्त वर्ष…
 22 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के 22,569 करोड़ रुपये के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। आईपीओ के 5.71 गुना…
 22 September 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेशकों की संख्या आय दिन बढ़ती दिख रही है। मार्केट के जानकार बताते हैं कि शेयर बाजार में सीधे निवेश के बजाय लोग म्यूचुअल…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक ने सीईओ पद के लिए आरबीआई को दो नाम भेजे हैं। इनमें ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO अनूप बागची और HDFC बैंक के…
 22 September 2026
नई दिल्ली: हम जब भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो सबसे पहला काम उसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए उसपर टेम्पर्ड ग्लास या स्क्रीन प्रोटेक्टर लगवाते हैं। दुकान…
 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
Advt.