एलन मस्क 7-साल में पहली बार अपने पिता से मिले स्पेसएक्स के स्टारशिप रॉकेट लॉन्च में एक्स-वाइफ के साथ पहुंचे थे एरोल

Updated on 25-11-2023 03:20 PM

एलन मस्क हाल ही में अपने पिता एरोल से 7 साल में पहली बार मिले। यूएस सन ने अपनी एक रिपोर्ट बताया कि पिछले कुछ सालों से पिता और बेटे का रिश्ता तनावपूर्ण रहा है, लेकिन उन्होंने अपने मतभेदों को भुलाकर टेक्सास के बोका चीका में मुलाकात की।

स्पेसएक्स के स्टारशिप रॉकेट लॉन्च में पहुंचे थे एरोल
दरअसल, एरोल अपनी एक्स-वाइफ के साथ बीते शनिवार को स्टारबेस फैसिलिटी में स्पेसएक्स के स्टारशिप रॉकेट लॉन्च में पहुंचे थे, यहीं वे अपने बेटे एलन मस्क से मिले। इससे पहले दोनों की मुलाकात 2016 में साउथ अफ्रीका के केप टाउन में हुई थी, तब 52 साल के एलन और उनके 51 साल के भाई किम्बल ने अपने पिता एरोल का 70वां जन्मदिन उनके साथ मनाया था।

एरोल को स्टारशिप लॉन्च का सरप्राइज इनवाइट मिला था
यूएस सन के मुताबिक, ऑस्टिन में अपनी दो बेटियों के साथ समय बिताते समय एरोल को अपने स्पेसएक्स CEO बेटे से स्टारशिप लॉन्च का सरप्राइज इनवाइट मिला था। एरोल ने मस्क से मुलाकात पर कमेंट करने से मना कर दिया। हालांकि, हेइड ने यूएस सन को बताया कि फैमिली की मुलाकात काफी इमोशनल थी।

एरोल और एलन दोनों एक-दूसरे से मिलकर बहुत खुश थे
हेइड मस्क ने कहा, 'एलन को देखकर एरोल बहुत खुश थे। वहीं एलन भी अपने पिता से मिलकर बहुत खुश दिखाई दे रहे थे। वे तुरंत एलन की टेबल पर एक-दूसरे के बगल में बैठ गए और बात करने लगे जैसे कि कोई समय ही नहीं बीता हो। वे काफी देर तक बातें करते रहे। यह देखना मेरे और हमारी बेटियों के लिए बहुत इमोशनल था। हम स्पीचलेस थे।'

एरोल ने VIP प्लेटफॉर्म से फैमिली के साथ स्टारशिप लॉन्च देखा
एरोल और उनकी फैमिली ने लगभग 100 अमेरिकी और अंतर्राष्ट्रीय मेहमानों के साथ एक VIP प्लेटफॉर्म से स्टारशिप लॉन्च देखा। एक फैमिली फोटो में एरोल को हेइड, उनकी बेटियों एलेक्जेंड्रा और रोज, एलेक्जेंड्रा के पति गाइ स्टुअर्ट IV और उनकी छोटी बेटी कोरा अमेलिया के साथ स्टारशिप रॉकेट के सामने पोज देते हुए देखा जा सकता है।

स्टारशिप के लॉन्च के बाद पास के एक यॉट क्लब में शैंपेन और ब्रेकफास्ट हुआ। फिर उस रात लॉन्च का जश्न मनाने के लिए डिनर में एरोल लगभग एक दशक में पहली बार अपने सबसे बड़े बेटे के साथ फिर से मिले थे।

एरोल ने इस महीने की शुरुआत में मस्क का पोर्ट्रेट किया नीलाम
एरोल इस महीने की शुरुआत में एलन मस्क के एक पोर्ट्रेट के ऑक्शन के लिए अपने नेटिव साउथ अफ्रीका से फ्लोरिडा के टाम्पा गए थे। मस्क का यह पोर्ट्रेट उन्होंने ही बनाया था। इसके बाद एरोल अपनी एक्स-वाइफ हेइड मस्क के साथ बेटियों एलेक्जेंड्रा, रोज और पोती कोरा अमेलिया से मिलने के लिए टेक्सास गए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.