एलन मस्क ने एक झटके में गंवा दिए 13,39,17,94,85,000 रुपये, अंबानी की नेटवर्थ भी गिरी

Updated on 20-10-2023 03:28 PM
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की नेटवर्थ में गुरुवार को 16.1 अरब डॉलर यानी 13,39,17,94,85,000 रुपये की भारी गिरावट आई। यह स्टील किंग के नाम से मशहूर लक्ष्मी मित्तल की कुल नेटवर्थ के लगभग बराबर है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक मित्तल की नेटवर्थ 16.9 अरब डॉलर है। इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के नेट प्रॉफिट में चालू फाइनेंशिल ईयर की तीसरी तिमाही में 44 प्रतिशत गिरावट आई है। इससे गुरुवार को कंपनी शेयरों में 9.3 परसेंट की भारी गिरावट आई। इस वजह से मस्क की नेटवर्थ गिरकर 210 अरब डॉलर रह गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 72.6 अरब डॉलर की तेजी आई है। साथ ही टेस्ला भी दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनियों की लिस्ट में एक स्थान फिसलकर नौवें नंबर पर पहुंच गई है। अब उसका मार्केट कैप 698.62 अरब डॉलर रह गया है।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक गुरुवार को दुनिया के टॉप 10 रईसों में से सात की नेटवर्थ में गिरावट आई। दुनिया के दूसरे नंबर के रईस बर्नार्ड आरनॉल्ट की नेटवर्थ में 99.9 करोड़ डॉलर की तेजी आई और यह 155 अरब डॉलर पहुंच गई। ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस 152 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ तीसरे नंबर पर हैं। गुरुवार को उनकी नेटवर्थ में 1.79 करोड़ डॉलर की तेजी देखने को मिली। बिल गेट्स, लैरी पेज, लैरी एलिसन, सर्गेई ब्रिन, वॉरेन बफे और मार्क जकरबर्ग की नेटवर्थ में गिरावट देखने को मिली जबकि स्टीव बाल्मर की नेटवर्थ में तेजी आई।

अंबानी-अडानी का हाल

इस बीच भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में गुरुवार को गिरावट आई। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अंबानी की नेटवर्थ में 64.3 करोड़ डॉलर की गिरावट आई और यह 85.9 अरब डॉलर रह गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन अंबानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर खिसक गए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 1.17 अरब डॉलर की तेजी आई है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ गुरुवार को एक करोड़ डॉलर की तेजी के साथ 61.2 अरब डॉलर पहुंच गई। इस साल उनकी नेटवर्थ में 59.3 अरब डॉलर की तेजी आई है। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 20वें स्थान पर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.