मस्क के बाद सबसे ज्यादा दौलत गौतम अडानी ने गंवाई। अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ में बुधवार 4.84 अरब डॉलर यानी 4,03,04,25,30,000 रुपये की गिरावट आई। अडानी 81.1 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 15वें और एशिया में मुकेश अंबानी के बाद दूसरे नंबर पर हैं। इस साल सबसे ज्यादा नेटवर्थ गंवाने के मामले में अडानी पहले नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 39.4 अरब डॉलर की गिरावट आई है। अडानी पिछले साल दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए थे लेकिन 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट के कारण उनकी नेटवर्थ में भारी गिरावट आई।