एलन मस्क इस साल 100 अरब डॉलर से अधिक की संपत्ति गंवाने वाले पहले अरबपति बने

Updated on 22-11-2022 04:43 PM

नई दिल्ली 
दुनिया के सबसे बड़े रईस ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। वह इस साल अब तक 101 अरब डॉलर गंवाकर पहले ऐसे अरबपति बन गए हैं, जिन्होंने इतनी रकम गंवाई है। टॉप-10 अरबपतियों में चार ऐसे अरबपति हैं, जिनकी जीवन भर की कमाई भी 100 अरब डॉलर नहीं है।

एलन मस्क ने सोमवार को 8.59 अरब डॉलर गंवाया। उनकी कुल संपत्ति अब केवल 170 अरब डॉलर रह गई है। इसके साथ ही इस साल वह संपत्ति गंवाने के मामले में नंबर वन पोजीशन पर बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर फेसबुक के फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग हैं, जिन्होंने इस अब तक कुल 83.5 अरब डॉलर की संपत्ति गंवाई है। टॉप-10 अमीरों में केवल अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ही एक मात्र ऐसे शख्स हैं, जिनकी संपत्ति बढ़ी है। उनकी संपत्ति में इस साल अब तक 53 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

क्यों घट रही संपत्ति
दरअसल एलन मस्क के नेटवर्थ का बड़ा हिस्सा उनके टेस्ला के शेयरों का है। इस साल अब तक टेस्ला इंक के शेयर 58 फीसद से अधिक टूट चुके हैं, जो एलन मस्क की संपत्ति में सेंध लगने की बड़ी वजह है। वहीं, फेसबुकके सीईओ मार्क जुकर बर्ग की संपत्ति में भी बड़ी गिरावट के पीछे मेटा के शेयर हैं। मेटा यानी फेसबुक के शेयर इस साल अब तक 67 फीसद से अधिक टूट चुके हैं।

मुकेश अंबानी अब 9वें पायदान पर
दुनिया के अमीरों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी (88.2 अरब डॉलर) अब 9वें पायदान पर हैं। बिल गेट्स (113 अरब डॉलर) पांचवें, वॉरेन बफेट (109अरब डॉलर) छठे, लैरी एलिशन (92.5) सातवें, लैरी पेज (88.7 अरब डॉलर) 8वें और स्टीव बॉल्मर (86.3 अरब डॉलर) 10वें स्थान पर हैं।

दूसरे नंबर की रेस में अडानी बरकरार
एशिया के सबसे बड़े अमीर गौतम अडानी एक बार दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में दूसरे पायदान की रेस में थोड़ा पीछे जरूर हुए हैं, लेकिन वह जेफ बेजोस से आगे हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की ताजी सूची में अडानी अब दूसरे नंबर पर काबिज बर्नार्ड अर्नाल्ट से 27 अरब डॉलर की दूरी पर हैं। पहले नंबर पर एलन मस्क हैं और चौथे नंबर पर 116 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ जेफ बेजोस हैं।

जेफ बेजोस अडानी से बहुत पीछे
कभी दुनिया के सबसे अमीर शख्स रहे अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ब्लूमबर्ग टॉप-10 बिलेनियर लिस्ट में चौथे नंबर पर है। अब उनके पास कुल संपत्ति 116 अरब डॉलर रह गई है। अडानी का नेटवर्थ जेफ बेजोस के नेट वर्थ से 14 अरब डॉलर अधिक है। इस समय अडानी के पास कुल 130 अरब डॉलर की संपत्ति है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के आंकड़ों के मुताबिक,  दुनिया के टॉप-10 अमीरों में शामिल भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी की भी नेटवर्थ में एक दिन में 2.58 अरब डॉलर की कमी हुई है। वहीं, एलन मस्क की संपत्ति एक दिन में 8.59 अरब डॉलर कम हो गई है। इसके अलावा दुनिया के दूसरे सबसे अमीर लुई विटन के बॉस बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति में 1.02 अरब डॉलर की गिरावट देखी गई।  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.