एलन मस्क ने फिर लगाया पैसों का अंबार, एक झटके में 8.39 अरब डॉलर बढ़ गई नेटवर्थ

Updated on 16-02-2024 01:40 PM
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क (Elon Musk) की नेटवर्थ में गुरुवार को 8.39 अरब डॉलर (करीब 70,000 करोड़ रुपये) की काफी तेजी आई। नए साल में पहली बार मस्क की नेटवर्थ में इतनी उछाल देखने को मिली है। इसकी वजह यह है कि इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली उनकी कंपनी टेस्ला के शेयरों में गुरुवार को 6.22% तेजी आई। इसके साथ ही मस्क की नेटवर्थ 214 अरब डॉलर पहुंच गई है और वह 200 डॉलर प्लस क्लब में शामिल अकेले रईस हैं। हालांकि इस साल उनकी नेटवर्थ में कुल 15.3 अरब डॉलर की गिरावट आई है और टॉप 10 में वह नेटवर्थ गंवाने वाले एकमात्र अरबपति हैं।

दुनिया के अमीरों की लिस्ट में ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस 194 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर हैं। इस महीने वह अब तक ऐमजॉन के छह अरब डॉलर के शेयर बेच चुके हैं। बेजोस की नेटवर्थ में गुरुवार को 1.02 अरब डॉलर की गिरावट आई। इस साल उनकी नेटवर्थ में 17.3 अरब डॉलर की तेजी आई है। फ्रांसीसी अरबपति बर्नार्ड आरनॉल्ट 192 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। गुरुवार को उनकी नेटवर्थ 3.26 अरब डॉलर की तेजी आई। इस साल उनकी नेटवर्थ 12.8 अरब डॉलर की तेजी आई है। फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग की नेटवर्थ में 3.80 अरब डॉलर की तेजी आई और यह 174 अरब डॉलर पहुंच गई। इस साल जकरबर्ग की नेटवर्थ में सबसे ज्यादा 45.6 अरब डॉलर की तेजी आई है।

कौन-कौन हैं टॉप 10 में
माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स 147 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। स्टीव बालमर (141 अरब डॉलर) छठे, वॉरेन बफे (134 अरब डॉलर) सातवें, लैरी पेज (129 अरब डॉलर) आठवें, लैरी एलिसन (128 अरब डॉलर) नौवें और सर्गेई ब्रिन (123 अरब डॉलर) नंबर पर हैं। मुकेश अंबानी 110 अरब डॉलर के साथ इस लिस्ट में 11वें और गौतम अडानी 100 अरब डॉलर के साथ 13वें नंबर पर हैं। अंबानी की नेटवर्थ में गुरुवार को 72.1 करोड़ डॉलर की गिरावट आई जबकि अडानी की नेटवर्थ में 42 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ। अंबानी की नेटवर्थ इस साल 13.8 अरब डॉलर और अडानी की नेटवर्थ 16 अरब डॉलर बढ़ी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.