जन-कल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र नागरिकों को शिविर में दिया जा रहा है लाभ

Updated on 24-09-2022 05:05 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म-दिन 17 सितम्बर से प्रदेश में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शुरू किया गया है। अभियान के शुरूआती 6 दिन में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 8818 शिविर लगा कर शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं में 45 हजार से अधिक पात्र लोगों को लाभान्वित किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंडला, रतलाम, शहडोल, उमरिया, छिंदवाड़ा और डिण्डोरी जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित शिविरों में पहुँच कर ग्रामीणों को हितलाभ वितरित किए और उनसे संवाद भी किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन वंचित नागरिकों को दिलाने के लिये अभियान चलाया गया है, जो योजना में पात्र होते हुए भी अभी तक लाभ नहीं ले पाये हैं। उन्होंने कहा कि 45 दिन तक लगातार चलने वाले जन सेवा अभियान में शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं में लाभान्वित किया जायेगा। शहरी क्षेत्रों के वार्ड और ग्राम पंचायतों में लग रहे शिविरों में मंत्रिगण, सांसद, विधायक और स्थानीय जन-प्रतिनिधि भी शामिल होकर नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिला रहे हैं।

अभियान में नांमातरण, बंटवारा और सीमांकन प्रकरण भी होंगे निराकृत

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को देने की श्रंखला में राज्य सरकार ने नांमातरण, बंटवारा, सीमांकन तथा नक्शा शुद्धिकरण प्रकरणों को भी शामिल किया है। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में प्रदेश के सभी जिलों के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन निरंतर जारी है। शिविर में प्रमुख रूप से 36 जन-कल्याणकारी योजनाओं से जुडें आवेदन आमजन द्वारा प्रस्तुत किये जा रहे है। अब तक सर्वाधिक 24 हजार 807 आवेदन आयुष्मान भारत योजना के निराक्रत किये जा चुके हैं। अब तक प्रदेश के सतना जिले में एक हजार 927, धार में 12 हजार 278, छतरपुर में 730, खरगोन में 2 हजार 680, सिवनी में 1062, देवास में 1589, मुरैना में 931, मंदसौर में 293, दमोह में 296, सीहोर में 387, गुना में 532, नर्मदापुरम में 940, बड़वानी में 4 हजार 397, पन्ना में 1860, शाजापुर में 400, कटनी में 595, खण्डवा में 505, डिण्डोरी में 509, सिंगरौली में 2 हजार 322, नीमच में 177, राजगढ़ में 595, विदिशा में 547, छिन्दवाड़ा में 1105, अलीराजपुर में 762, भोपाल में 3 हजार 10, शिवपुरी में 133, रीवा में 616, सागर में 279, रतलाम में 129, जबलपुर में 141, शहडोल में 181 और सीधी जिले के 330 शिविरों में 180 नागरिकों के आवेदन निराकृत किये जा चुके है। शिविरों में प्राप्त शेष आवेदनों पर संबंधित विभाग द्वारा त्वरित रूप से कार्यवाही की जा रही है ताकि नियमों की परिधि में आवेदकों को समुचित हितलाभ दिया जाना संभव हो।

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में आयोजित शिविरों में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण, नगरीय विकास एवं आवास, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, सहकारिता, मत्स्य पालन एवं मछुआ विकास, जनजातीय कार्य, पुशपालन एवं डेयरी और वित्त विभाग से जुड़े आवेदन आम नागरिकों द्वारा प्रस्तुत किये जा रहे है। इन विभागों के द्वारा अब तक 45 हजार 915 आवेदनों को निराकृत किया जा चुका है। अभियान में आयोजित इन शिविरों में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रह कर आमजन के आवेदन प्राप्त कर उस पर कार्यवाही कर आवेदक को हितलाभ प्राप्त करने के संबंध में समुचित मार्गदर्शन भी दे रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
 19 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 47 वन…
 19 September 2026
भोपाल । रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खान-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए नियमित कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े…
 19 September 2026
भोपाल। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया पर पटवारियों के विरोध के कारण रजिस्ट्री का काम दूसरे दिन भी शुरू नहीं…
 19 September 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं पास 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा…
 19 September 2026
भोपाल। तीन महीने की सुस्ती के बाद गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में राजधानी के प्रॉपर्टी बाजार में रौनक लौट आई है। पिछले पांच दिनों में जमीन, मकान, प्लाट और फ्लैट…
 19 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित नादिर कॉलोनी में रात के समय सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल तानकर धमकाने का मामला सामने आया है। 17-18 सितंबर…
Advt.