पात्र हितग्राही को निर्धारित समयावधि में मिले पक्का घर, कलेक्टर महोबे ने दिए सख्त निर्देश

Updated on 23-10-2025 02:00 PM

जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पीएम आवास योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है, अतः जमीनी स्तर पर प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजना इसका लाभ पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी पात्र हितग्राहियों के आवास की स्वीकृति एवं निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण पर विशेष ध्यान दें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री महोबे ने प्रधानमंत्री आवास के प्रत्येक पूर्ण आवास को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जोड़ने के निर्देश दिए ताकि ग्रामीणों को ऊर्जा आत्मनिर्भरता भी मिल सके। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस को अधिकतम आवासों का गृह प्रवेश किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक आवास की गुणवत्ता, समयसीमा और लाभार्थी की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने विशेष ग्रामसभा आयोजित कर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत स्थायी प्रतीक्षा सूची एवं आवास प्लस सूची में शामिल हितग्राहियों में से स्वीकृति हेतु शेष बचे हितग्राहियों के नाम का वाचन उपरांत अंतिम परीक्षण कर अपात्र हितग्राहियों का स्पष्ट कारण जैसे-पक्का मकान, पूर्व में लाभान्वित, करदाता, अन्य कारण ईत्यादि का उल्लेख करते हुए जानकारी देने कहा। साथ ही उन्होंने आगामी खरीफ विपणन 2025-26 हेतु पंजीकृत कृषक जिनका खसरा एग्रीस्टैक पंजीयन में छूट गया है या जिनका पंजीयन एग्रीस्टैक में नहीं हो पाया है उनकी सूची का पठन ग्राम सभा में करने कहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी कृषक अपने संबंधित समितियों में जाकर सुधार कार्य या नया पंजीयन करा सकते हैं।

कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ एवं विकासखंड समन्वयकों को निर्देशित किया कि ग्रामवार स्थायी एवं अस्थायी प्रतीक्षा सूची का मिलान कर कारण सहित उसे ग्राम सभा में प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने कहा कि हर आवास का डाटा पूर्ण रूप से तैयार किया जाए, ताकि योजना की प्रगति का वास्तविक आकलन किया जा सके। साथ ही उन्होंने लक्ष्य के अनुरूप आवासों को पूर्ण करने और प्रयासरत हितग्राहियों की सूची बनाकर उनके आवासों की स्थिति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। बैठक में उप संचालक पंचायत श्री अभिमन्यु साहू, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जिला समन्वयक, जनपद पंचायत सीईओ, विकासखंड समन्वयक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने पीएम आवास घरों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जोड़ने ग्रामीणों को प्रोत्साहित करने कहा

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं।  उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को सौर ऊर्जा के उपयोग के प्रति जागरूक कर उन्हें इस योजना से जुड़ने हेतु प्रोत्साहित किया जाए, ताकि वे अपने घरों में निःशुल्क बिजली का लाभ प्राप्त कर सकें। कलेक्टर ने कहा कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा और बिजली बिल में बचत होगी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि ग्रामीणों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना प्राप्त होने वाली सब्सिडी, आवेदन की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दें और उन्हें इस योजना से जोड़ने के लिए प्रेरित करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.