पूर्व क्षेत्र कंपनी के 44 लाख 19 हजार उपभोक्ताओं को एक रूपए प्रति यूनिट की दर से बिजली आपूर्ति

Updated on 18-03-2023 06:55 PM

पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के क्षेत्र में अटल गृह ज्योति योजना के तहत फरवरी-2023 के दौरान 44 लाख 19 हजार घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को एक रूपए प्रति यूनिट की दर से बिजली की आपूर्ति की गई है । शासन की ओर से कंपनी क्षेत्र के पात्र एवं लाभान्वित उपभोक्ताओं को फरवरी माह में कुल 171 करोड 11 लाख रूपए की सब्सिडी दी गई है। 

 कंपनी के प्रबंध संचालक श्री अनय द्विवेदी ने बताया कि अटल गृह ज्य़ोति योजना में प्रतिमाह 100 यूनिट तक बिजली की खपत होने पर मात्र एक रूपए प्रति यूनिट की दर से बिजली बिल जारी किए जा रहे हैं । यदि किसी माह में अधिकतम खपत 150 यूनिट तक रहती है तो भी योजना की पात्रता बनी रहती है, जिसमें पहले 100 यूनिट तक मात्र एक रूपए प्रति यूनिट की दर से तथा शेष  यूनिट का  सामान्य दरों पर उपभोक्ताओं को बिजली बिल जारी किया जाता है। योजना में प्रत्येक पात्र उपभोक्ता को एक माह के दौरान अधिकतम 575 रूपए की छूट प्रदान की गई है। कंपनी क्षेत्र में अटल गृृह ज्योति योजना का फरवरी माह में सर्वाधिक छिंदवाडा जिले के 3 लाख 80 हजार घरेलू बिजली उपभोक्ताओं ने लाभ उठाया है, जिन्हें लगभग 10 करोड 31 लाख  रूपए की सब्सिडी दी गई है ।  इसी तरह सागर जिले के 3 लाख 72 हजार उपभोक्ताओं को 15 करोड 67 लाख़ रूपए और सतना जिले के 3 लाख 14 हजार उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में लगभग 13 करोड 28 लाख रूपए की सब्सिडी दी गई।  

उल्लेखनीय है कि एक माह में 150 यूनिट और औसत प्रतिदिन 5 यूनिट तक अधिकतम खपत वाले उपभोक्ता ही इस योजना के लिए पात्रता रखते हैं, इससे ज्यादा खपत होने पर उस माह की सब्सिडी की पात्रता नही रहती है। कंपनी क्षेत्र में फरवरी माह के दौरान लगभग 91 प्रतिशत बिजली उपभोक्ता योजना से लाभान्वित हुए हैं। कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं से शासन की योजना का लाभ उठाने तथा समय पर बिल का भुगतान करने की अपील की गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.