बिजली का स्टाफ और वाहन अलग होंगे:गोविंदपुरा में 31 करोड़ से बिजली अपग्रेडेशन

Updated on 24-02-2025 01:14 PM

राजधानी के 60 साल पुराने गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली का इंफ्रास्ट्रक्चर बदलने की योजना तैयार हो चुकी है। यहां 45 सर्किट किलोमीटर नई बिजली लाइन बिछेगी, 33/11 केवी क्षमता का नया सब स्टेशन बनेगा और 12 नए ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। साथ ही 8 पावर ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाई जाएगी।

इस औद्योगिक क्षेत्र के लिए बिजली कंपनी का समर्पित स्टाफ और 2 वाहन उपलब्ध रहेंगे। इस प्रोजेक्ट पर 31 करोड़ रुपए का खाका तैयार किया गया है। यहां से बिजली कंपनी को हर साल 6 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति होती है। वर्तमान में इस क्षेत्र में 1150 छोटी-बड़ी इंडस्ट्रीज हैं।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि प्रदेश के हर औद्योगिक क्षेत्र के लिए विशेष योजना बनाई गई है। केंद्र सरकार की पावर सेक्टर की रिवैंप्ड रिफॉर्म्स डिस्ट्रीब्यूशन स्कीम (आरआरडीएस) के अलावा भी इन क्षेत्रों में बिजली के अन्य नए काम किए जाएंगे। कंपनियों को सबसे अधिक राजस्व इन्हीं क्षेत्रों से मिलता है।

5 साल में बढ़ सकती है तीन लाख यूनिट डिमांड

अधिकारियों ने बताया कि अगले 1 साल में ही यहां 50 लाख यूनिट बिजली की डिमांड बढ़ने का अनुमान है। 5 साल में करीब तीन लाख यूनिट डिमांड बढ़ सकती है। इसी को देखते हुए ये नए काम किए जाएंगे। ऐसा होने पर डिमांड की पूर्ति होगी और यह क्षेत्र चमक जाएगा।

अभी यहां ये दिक्कत बरकरार

गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के विजय गौर बताते हैं कि बिजली कंपनी के पास मैदान में अमले की कमी है। इंडस्ट्रियल एरिया के लिए समर्पित स्टाफ नहीं होने से एक इंडस्ट्री को औसतन ₹20,000 महीने तक का नुकसान होता है। कहीं भी फॉल्ट होने पर सुधारने में 1 से 2 घंटे तक का समय लग जाता है। अमले की कमी से मेंटेनेंस सही तरीके से नहीं हो पाता। बिजली सप्लाई बाधित होने पर चेंज ओवर की उचित व्यवस्था नहीं है। यह समस्या ज्यादा बढ़ गई है।

औद्योगिक क्षेत्र में ये नए काम होंगे

  • 33/11 केवी क्षमता के नए सब स्टेशन से चार अलग फीडर निकाले जाएंगे।
  • 33 केवी क्षमता की 30 सर्किट किलोमीटर बिजली लाइन बिछाई जाएगी।
  • 11 केवी क्षमता की 15 सर्किट किलोमीटर बिजली लाइन बिछाई जाएगी।
  • इंडस्ट्रीज की क्षमता के अनुरूप क्षेत्र के 9 सेक्टर में 12 ट्रांसफॉर्मर लगेंगे।
  • 3 कैपेसिटर बैंक लगाए जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.