भोपाल में ASI की कार ने बुजुर्ग को टक्कर मारी:बेटी के निकाह वाले दिन दम तोड़ा; परिजन बोले- अब महिला अधिकारी बदसलूकी करती हैं

Updated on 24-11-2025 01:18 PM

भोपाल EOW की आवक-जावक शाखा में पदस्थ एएसआई परवीन नकवी की कार ने बुजुर्ग गार्ड को टक्कर मार दी। हादसे में घायल गार्ड की रविवार (23 नवंबर) को इलाज के दौरान मौत हो गई। एक दिन पहले उनकी बेटी का निकाह था, जिसे पिता की हालत को देखते हुए टाल दिया गया। मामले में कोहेफिजा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, अब्दुल शफीक (58) शाहजहांनाबाद इलाके में बकरी वाली मस्जिद के पास रहते थे। कोहेफिजा की हाईप्रोफाइल रिगालिया हाइट्स में बतौर सिक्योरिटी गार्ड नौकरी करते थे। 7 नवंबर 2025 को नाइट ड्यूटी के बाद सुबह घर जा रहे थे।

कोहेफिजा अस्पताल सिग्नल पर उनकी बाइक को एएसआई परवीन नकवी की नेक्सा कार ने टक्कर मार दी। इस दौरान कार खुद परवीन नकवी ड्राइव कर रही थीं। वे घायल को लेकर हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचीं। जहां से परिजन उन्हें भैंसाखेड़ी चिरायु अस्पताल ले गए। यहां करीब दो हफ्ते तक इलाज चला।

परिजन बोले- इलाज का आश्वासन दिया, अब बदसलूकी करती हैं दामाद राशिद ने बताया कि ससुर अब्दुल शफीक को परवीन नकवी ने हमीदिया में भर्ती कराया। चिंताजनक हालत देखकर एएसआई ने उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराने की खुद सलाह दी। जिसके बाद भैंसाखेड़ी स्थित चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराने के बाद से एएसआई कभी नहीं आईं। कॉल करने पर बदसलूकी करती हैं। हम पर बदसलूकी करने के आरोप लगाती हैं। पुलिस का रौब दिखाकर धमकाती हैं।

हमने उनके खिलाफ कोहेफिजा थाने में एफआईआर दर्ज करा रखी है। पुलिस ने उनकी कार को जब्त किया था। अब ससुर की मौत हो चुकी है, आरोपी एएसआई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज होना चाहिए।

महिला एएसआई का ऑडियो भी सामने आया अब्दुल शफीक की मौत से पहले परिजन ने महिला एएसआई से मोबाइल पर बात की थी। इसका ऑडियो भी सामने आया है। परिजन मिन्नतें कर रहे हैं कि मरीज की हालत बेहद नाजुक है। इस पर महिला एएसआई परवीन कहती हैं कि गलती मेरी नहीं थी। हमेशा बड़े वाहन वाले को ही जिम्मेदार बताया जाता है। अब्दुल शफीक खुद गाड़ी के सामने आकर गिरे हैं।

परिजन कहते हैं- आपने इलाज कराने का वादा किया था। हमारे पास पैसों का इंतजाम नहीं है। हम आगे इलाज कराने के काबिल नहीं है। इस पर महिला एएसआई कहती हैं- हमने तो हमीदिया में भर्ती कराया था, प्राइवेट अस्पताल ले जाने से पहले आयुष्मान कार्ड है कि नहीं यह भी पूछा था।

बेटी की शादी के लिए 35 हजार कर्ज ले रखा था अब्दुल शफीक की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। छोटी का 22 नवंबर को निकाह होना था। अगले साल मार्च में विदाई और वलीमा (रिसेप्शन) होना था।

निकाह से पहले अब्दुल शफीक ने एक दोस्त से 35 हजार रुपए उधार लिए थे। यह रकम भी शफीक के इलाज में ही खर्च हो गई। अन्य लोगों से भी कर्ज लेकर उनका इलाज कराया गया, लेकिन शफीक की जान नहीं बच सकी।

टीआई बोले- मर्ग कायम कर जांच शुरू की कोहेफिजा थाना प्रभारी केजी शुक्ला के मुताबिक, मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है। घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक करेंगे। इसके बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.