इजिप्ट में अल सीसी फिर चुनाव जीते अप्रैल में बतौर राष्ट्रपति तीसरा कार्यकाल शुरू होगा

Updated on 19-12-2023 12:56 PM

इजिप्ट के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सीसी लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति बनेंगे। सीसी ने सोमवार को आए नतीजों में 89.6% वोट हासिल किए। करीब 11 करोड़ की आबादी वाला इजिप्ट मिडिल ईस्ट का आबादी के लिहाज से सबसे बड़ा देश है।

सीसी की जीत पहले से तय मानी जा रही थी। इसकी वजह यह थी कि उनके सामने कोई ऐसा कैंडिडेट ही नहीं था जो चुनौती दे सके। सीसी पहले आर्मी चीफ रह चुके हैं। इजराइल और हमास के बीच जारी जंग के मद्देनजर सीसी की जीत के मायने अहम हो जाते हैं।

नतीजों में देरी की वजह साफ नहीं

  • ‘मिडिल ईस्ट मॉनिटर’ की रिपोर्ट के मुताबिक- इजिप्ट में इलेक्शन 10 और 12 दिसंबर को हुए थे। माना जा रहा था कि तीन दिन में नतीजे आ जाएंगे। हालांकि, नेशनल इलेक्शन अथॉरिटी ने नतीजों में देरी की वजह साफ नहीं की है। इस बार 66.8% मतदान हुआ था। इलेक्शन अथॉरिटी के चीफ हाजेम बदाबी ने कहा- करीब 3 करोड़ 90 लाख लोगों ने वोटिंग में हिस्सा लिया।
  • उन्होंने कहा- सीसी ने लगातार तीसरी बार चुनाव जीता है। वो 10 साल से सत्ता में हैं। हमने नतीजों के ऐलान से पहले तमाम चीजों को क्रॉस चेक किया है।
  • सीसी पहली बार 2013 में राष्ट्रपति बने थे। उन्होंने मोहम्मद मोरसी को हराया था। 2018 में दूसरी बार भी चुनाव जीते। खास बात ये है कि दोनों ही बार सीसी को 97% से ज्यादा वोट मिले। इजिप्ट में पहले राष्ट्रपति का कार्यकाल 4 साल था। सीसी ने इसे 6 साल कर दिया था।
  • विपक्ष तो जैसे था ही नहीं

    • रिपोर्ट्स के मुताबिक- सीसी का तीसरी बार चुनाव जीतना महज एक फॉर्मेलिटी थी। खास तौर पर इसलिए क्योंकि विपक्ष का होना या न होना इस चुनाव में बराबर था। सीसी ने 10 साल पहले जब सत्ता संभाली थी, तभी से उन्होंने विपक्ष के खात्मे का अभियान शुरू कर दिया था।
    • 1952 के बाद से सीसी फौज से सत्ता संभालने वाले पांचवें राष्ट्रपति हैं। उनके खिलाफ तीन कैंडिडेट थे, लेकिन इनमें से कोई भी ऐसा नहीं था, जिसे पूरे देश की जनता भी ठीक से पहचानती हो। कैम्पेन के दौरान ज्यादातर कैंडिडेट्स के समर्थकों को अलग-अलग आरोपों में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। इनकी रिहाई अब तक नहीं हुई है।
    • हाजेम उमर दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें सिर्फ 4.5% वोट हासिल हुए। इसके बाद फरीद जाहरान हैं। उन्हें 3% के करीब वोट मिले। तीसरे कैंडिडेट अब्देल सनद थे। उन्हें इससे भी कम वोट मिले।
    • सीसी का तीसरा कार्यकाल अप्रैल 2024 में शुरू होगा। वो एक बार फिर पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेंगे।
    • गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि थे

      • अल सीसी इस साल (2023) गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि थे। कोविड-19 की शुरुआत से अब तक इजिप्ट करीब-करीब दिवालिया होता नजर आया। अब भी कुल विदेशी कर्ज 170 अरब डॉलर और महंगाई दर 25% से ज्यादा है। भारत और इजिप्ट के बीच डिप्लोमैटिक रिलेशन एस्टेबिलिश हुए भी 75 साल हो चुके हैं।
      • इजिप्ट के सामने सबसे बड़ी मुश्किल उसकी खस्ताहाल इकोनॉमी है। हाल ही में उसने IMF से 3 अरब डॉलर का बेलआउट पैकेज लिया था। सऊदी अरब और UAE मजबूती से इजिप्ट के साथ खड़े हैं।
      • रूस-यूक्रेन जंग की वजह से इजिप्ट में फूड क्राइसिस हुआ तो भारत ने 61 हजार टन गेहूं एक्सपोर्ट किया। सऊदी अरब ने हाल ही में मिस्र को 5 अरब डॉलर नए कर्ज के तौर पर दिए हैं।
      • दुनिया के देश इजिप्ट की खुलकर मदद इसलिए करते हैं, क्योंकि उसे भरोसेमंद मुल्क माना जाता है। आतंकवाद, ड्रग स्मगलिंग और कट्टरता के खिलाफ मिस्र बहुत सख्ती से कार्रवाई करता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.