रोहित-विराट पर अश्विन के हथियार से वार करेगा 'एकलव्य', WTC फाइनल के लिए खास तैयारी

Updated on 02-06-2023 09:00 PM
मेलबर्न: भारत और ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ WTC जीतने की जंग नहीं है, बल्कि उनके खिलाड़ियों में खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित करने की भी जंग है। यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी अगले सप्ताह होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और एशेज श्रृंखला से पहले अपनी गेंदबाजी में भारतीय दिग्गज रविचंद्रन अश्विन की तरह ‘कैरम बॉल’ की विविधता जोड़ना चाहते है।

मर्फी ऑस्ट्रेलियाई टीम के भारत के पिछले दौरे पर गये थे जहां चार टेस्ट की श्रृंखला में उन्होंने 25.51 की औसत से 14 विकेट चटकाए थे। इस दौरान उन्होंने अश्विन की गेंदबाजी को करीब से देखा था। इस 22 साल के गेंदबाज ने कहा, ‘मैं अभी उस (कैरम बॉल) पर काम कर रहा हूं लेकिन अश्विन की तरह इसे करने से अभी काफी दूर हूं।’

उन्होंने कहा, ‘यह सुनने में आसान लगता है लेकिन करने में काफी मुश्किल है। आप में इसे सफलता से करने का आत्मविश्वास होना चाहिये। मुझे ऐसा करने में खुशी होगी। ’ उन्होंने कहा, ‘अगर आपकी गेंदबाजी में गेंद को सामान्य से दूसरी ओर घुमाने की विविधता है तो इससे बल्लेबाज को अलग तरह की चुनौती मिलती है।’ मर्फी ने हालांकि कहा कि उनका ज्यादा ध्यान अपनी नियमित गेंदबाजी पर होगा। उन्होंने कहा, ‘आप हमेशा अपनी तरकश में चीजों को जोड़ना या जोड़ने के तरीकों की तलाश में रहते हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपकी मौलिक चीजें सही हो।’

दूसरी ओर, मैथ्यू हेडन ने प्लेइंग इलेवन को लेकर कहा कि मैच के आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों की भूमिका अहम होगी ऐसे में भारत को रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा दोनों स्पिनरों के साथ मैदान पर उतरना चाहिये। हेडन ने कहा, ‘भारतीय टीम के लिए दो स्पिनरों के साथ मैदान में उतरना कारगर रहा है। हमें पता है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगी। टीम में नाथन लियोन इकलौते स्पिनर होंगे और ग्रीन हरफनमौला की भूमिका निभाएंगे।' हेडन ने भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की तारीफ करते हुए कहा कि क्रिकेट में अगले 15 साल में आप इस खिलाड़ी का काफी नाम सुनेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.