महिला आयोग की सुनवाई में आठ प्रकरण नस्तीबद्ध

Updated on 20-10-2022 05:27 PM

धमतरी

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्य डॉ अनीता रावटे ने आयोग को मिले आवेदनों पर आज सुनवाई करते हुए विभिन्न प्रकरणों में अपना निर्णय सुनाया, साथ ही दोनों पक्षों की दलीलें भी सुनीं। आज की सुनवाई के दौरान कुल आठ प्रकरणों को नस्तीबद्ध किया गया। आयोग की सुनवाई में सामाजिक बहिष्कार के एक प्रकरण में पिछली सुनवाई में आयोग की ओर से जिला संरक्षण अधिकारी, नवा बिहान एवं पुलिस थाने के कांस्टेबल ग्रामसभा में उपस्थित थे।उनके द्वारा बताया गया कि ग्रामसभा की बैठक में आवेदिका को समाज में सम्मिलित करने की सार्वजनिक घोषणा की गई थी, जिसका समस्त दस्तावेज आयोग को प्रस्तुत किया गया। इसके बाद इस प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया।

एक अन्य प्रकरण में एक अन्य प्रकरण में उभय पक्ष उपस्थित। आवेदिका ने अपनी बेटी के नाम से अनावेदिक के लिए शिकायत की है। उन्होने स्वीकार किया है कि अनावेदक के शादी का उसकी पढाई का कर्ज अनावेदक की बात की थी और 35 लाख रुपये कॉलेज ने जमा भी किये थे। उसके बाद बकाया पैसा नही दिया उसके बेटी के साथ धोखाधड़ी की और बकाया फिस जमा करने के लिए आवेदिका ने आयोग में शिकायत प्रस्तुत किया। अनावेदक का कथन है कि विवाह के 6 माह तक अलग-अलग सामाजिक बैठको में आवेदिका की बेटी को बुलाया गया। शादी के बाद 15 दिन अनावेदक के साथ रही उस के बाद आवेदिका की बेटी ने मोबाईल को ब्लॉक कर दिया 6 माह के बाद तालाक असगर के माध्यम से तलाक दिया और पढाई के 35 लाख रुपये मैने फिस जमा किया था। पैसा लेने के बाद किसी भी तरह का सम्पर्क और वैवाहिक संबंध नही रखा। इसलिए 2018 में आवेदिका की बेटी से तलाक हो चुका है। अनावेदक ने बताया कि मेरा विवाह हो चुका है और बच्चे भी हो चुके है। साथ ही बताया कि उसके पास आवेदिका की बेटी के विरूद्ध दस्तावेज को आवश्यकता पडने पर प्रस्तुत करेगा। आयोग द्वारा दोनो पक्षों को समझाईश दिया गया कि उसकी पुत्री अपना आवेदन प्रस्तुत कर सुनवाई की तिथि अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। जिससे आगामी सुनवाई में अनावेदक को बुला सके। आवेदिका की बेटी इस प्रकरण में लगातार अनुपस्थित रही है। इस कारण प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
रायपुर, रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक-4 में पदस्थ जोन आयुक्त के वाहन चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। चालक की शिकायत पर जोन अध्यक्ष और बीजेपी…
 31 July 2026
कोरबा, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले युवक का शव बीना रेलवे स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस के जनरल कोच के टॉयलेट की खिड़की से फंदे पर लटका मिला। तलाशी के…
 31 July 2026
रायपुर, बिलासपुर के कथित तांत्रिक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले कृष्ण कुमार उर्फ केके श्रीवास्तव को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 15 करोड़ रुपए की कथित कमीशनखोरी…
 31 July 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में एनालॉग पनीर के कारोबार पर बैन लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। सरकार जल्द ही बिक्री…
 31 July 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। रायपुर, कबीरधाम, दुर्ग, बिलासपुर समेत कई जिलों में उपभोक्ता बढ़े हुए बिजली बिल, ज्यादा रीडिंग और स्मार्ट…
 31 July 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए एक और महत्वपूर्ण सौगात दी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश के…
 31 July 2026
जशपुरनगर, छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 26वीं  राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के स्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में…
 31 July 2026
जशपुरनगर। जिले के ग्राम गिरालडीह निवासी राम साय के लिए पिछले पाँच-छह महीने काफी परेशानियों भरे रहे। तकनीकी कारणों से उनका आधार कार्ड निष्क्रिय हो गया था। आधार कार्ड बंद…
 31 July 2026
कोरिया। जिले के ग्राम पंचायत कदमनारा में सड़क निर्माण की सुस्त रफ्तार और अधूरे कार्य से नाराज ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कदमनारा से लवनापारा तक बन…
Advt.