अहंकार ही व्यक्ति के पतन का बड़ा कारण : मनीष सागरजी महाराज

Updated on 08-10-2025 01:06 PM

रायपुर। विवेकानंद नगर में  नवपद ओलीजी की आराधना के अंतिम दिन सम्यक तप पद की आराधना की गई। धर्मसभा में मंगलवार को उपाध्याय प्रवर युवा मनीषी श्री मनीष सागरजी महाराज ने कहा कि अहंकार ही व्यक्ति के पतन का बड़ा कारण है। हमेशा ध्यान रखना जीवन में कभी अहंकार मत करना। चाहे आप कितने भी ऊपर उठ जाएं जमीन नहीं छोड़ता है। अपने अतीत को कभी नहीं भूलना चाहिए। इससे हवा में नहीं उड़ेंगे और हमेशा जमीन पर ही रहेंगे। गृहस्थ जीवन में मोह रूपी शत्रु को परास्त करना है।

उपाध्याय भगवंत ने कहा कि द्वेष हमें अपने दोषों से करना चाहिए। भीतर में ही सब कुछ है। बस भीतर के जगत में झांककर देखना है। जो कमियां है उन प्रवृत्तियों को छोड़ देना है। जो अच्छाइयां हैं उन प्रवृत्तियों को ग्रहण करना है। जो अच्छाई लाने की क्षमता है उन क्षमताओं का उपयोग करके अपने जीवन को अच्छा बनाना है। वास्तव में नवपद की आराधना द्रव्य व भाव से करते हुए,तप व क्रिया भाव से करते हुए हमारी आराधना सफल हो जाएगी। जीवन को अच्छा बनाना उद्देश्य है। जो नकारात्मकताएं हमारे जीवन में बाधा डाल रही हैं, उन्हें छोड़ देना चाहिए।

उपाध्याय भगवंत ने कहा कि मान के बिना हम जीवन जी सकते हैं। जितनी सहजता से धर्मसभा में बैठते हैं,ऐसे ही 24 घंटे जी सकते हैं। मान के बिना जीवन की सिर्फ कल्पना ना करें, ऐसा भी जीवन होता है। कोई सम्मान नहीं भी दे तो भावना होनी चाहिए,मिले तो ठीक और नहीं मिले तो ठीक। हमेशा विनम्र व्यवहार रखना चाहिए। शांत मन होता है तो विचार सही दिशा में होता है। विचार सही दिशा में होता तो निर्णय सही दिशा में होता है। सम्यक दृष्टि जीव हमेशा सामने वाले का भला सोचता है। 

उपाध्याय भगवंत ने कहा कि वास्तव में तप विशेष पुरुषार्थ है। तप अपने को बाहर से हटाकर भीतर में स्थापित करना है। तप से हमारी प्रवृत्तियां को बाहर से निकालकर भीतर में लगाना है।  पुरुषार्थ को बाहर से भीतर में प्रवेश करना है। पुरुषार्थ को बाहर से निकालने का प्रयत्न ही बाह्य तप है। जो पुरुषार्थ को भीतर में स्थापित करता है वह अंतरंग तप है। सबसे ज्यादा रसना का राग होता है। रसना का राग छोड़ने हम उपवास करते हैं। बाहर का राग,द्वेष,मोह,माया आदि छोड़ने हम तप करते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने से हड़कंप मच…
 21 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। तीनों दिन धर्म और…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित…
 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
Advt.