मां भारती की संतानों के बीच दूध में दरार की हो रही कोशिश...बीबीसी डॉक्यूमेंट्री विवाद के बीच पीएम मोदी ने चेताया

Updated on 29-01-2023 05:58 PM
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि किसी न किसी बहाने से देश में लोगों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश की जा रही है लेकिन इस तरह के प्रयास सफल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि भारत मां की संतानों के बीच में दूध में दरार डालने की कोशिशें हो रही हैं। दिल्ली कैंट के करियप्पा मैदान में नैशनल कैडेट कोर (एनसीसी) की एक रैली में पीएम मोदी ने कहा कि एकता का मंत्र भारत के श्रेष्ठता हासिल करने का एकमात्र तरीका है।
प्रधानमंत्री ने कहा, 'देश को तोड़ने के कई बहाने ढूंढे जा रहे हैं। भांति-भांति की बातें निकाल कर, मां भारती की संतानों के बीच में दूध में दरार करने की कोशिशें हो रही हैं। लेकिन ऐसी कोशिशों के बावजूद भारत के लोगों के बीच कभी दरार नहीं पड़ेगी। मां के दूध में कभी दरार नहीं हो सकती।' उन्होंने कहा कि एकता का मंत्र ही परम प्रतिकार है और भारत के श्रेष्ठता हासिल करने का यही एकमात्र तरीका है।
देश को तोड़ने के कई बहाने ढूंढे जा रहे हैं। भांति-भांति की बातें निकाल कर, मां भारती की संतानों के बीच में दूध में दरार करने की कोशिशें हो रही हैं। लेकिन ऐसी कोशिशों के बावजूद भारत के लोगों के बीच कभी दरार नहीं पड़ेगी। मां के दूध में कभी दरार नहीं हो सकती।
पीएम मोदी ने कहा, 'मां भारती के लिए आजादी की जंग में अनेक लोगों ने देश के लिए मरने का रास्ता चुना था, लेकिन आजाद भारत में पल-पल देश के लिए जीने का रास्ता ही देश को दुनिया में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाता है। ...लेकिन आज देश को तोड़ने के कई बहाने ढूंढे जाते हैं। भांति-भांति की बातें निकाल करके मां भारती के संतानों के बीच में दूध में दरार डालने की कोशिशें हो रही हैं। लाख कोशिशें हो जाएं, मां के दूध में कभी दरार नहीं हो सकती। और इसके लिए एकता का मंत्र ये बहुत बड़ी औषधि है, बहुत बड़ा सामर्थ्य है। भारत के भविष्य के लिए एकता का मंत्र ये संकल्प भी है, भारत का सामर्थ्य है और भारत को भव्यता प्रदान करने के लिए यही एक मार्ग है। उस मार्ग को हमें जीना है। उस मार्ग पर आने वाली रुकावटों के साथ हमें जूझना है। और देश के लिए जी करके समृद्ध भारत को अपनी आंखों के सामने देखना है। इसी आंखों से भव्य भारत को देखना इससे छोटा संकल्प हो ही नहीं सकता। इस संकल्प की पूर्ति के लिए आप सबको मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं हैं।'
प्रधानमंत्री ने ये टिप्पणी ऐसे वक्त की है जब 2002 गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी की डॉक्युमेंट्री पर विवाद चल रहा है और भारत ने उसे प्रॉपगैंडा बताते हुए बैन कर दिया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया भारत की तरफ देख रही हैं। वजह हैं देश के युवा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने डिजिटल, स्टार्टअप और इनोवेशन क्रांति का आगाज किया है जिससे युवाओं को फायदा हुआ है। पीएम मोदी ने कहा, 'यह भारत के युवाओं के लिए नया अवसर है। हर तरफ से साफ है कि भारत का समय आ चुका है।'

पीएम मोदी, ‘युवा हमारी सेनाओं से, हमारे सुरक्षाबलों से, एजेंसियों से जुड़ने की आकांक्षा रखते हैं। ये निश्चित रूप से आपके लिए, विशेष रूप से हमारी बेटियों के लिए भी बहुत बड़े अवसर का समय है। पिछले 8 वर्षों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों में बेटियों की संख्या में लगभग दोगुनी वृद्धि हुई है। सेना के तीनों अंगों में अग्रिम मोर्चों पर महिलाओं की तैनाती का रास्ता खुल चुका है। महिलाएं भारतीय नौसेना में पहली बार अग्निवीर के रूप में, नाविक के रूप में शामिल हुई हैं।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.