शिक्षा ही समाज में बदलाव का सबसे सशक्त माध्यम : कलेक्टर विश्वदीप

Updated on 17-06-2026 01:21 PM

बीजापुर। नवीन शिक्षा सत्र के प्रथम दिवस जिले में शाला प्रवेशोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विश्वदीप एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नम्रता चौबे ने प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला कोतापाल पहुंचकर मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना की तथा नवप्रवेशी बच्चों का फूलमाला, तिलक एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने विद्यार्थियों को गणवेश एवं पाठ्य-पुस्तकों का वितरण करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर विश्वदीप ने कहा कि “शिक्षा ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सबसे सशक्त माध्यम है" शिक्षित बच्चे ही भविष्य में परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव बनते हैं। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने ग्राम कोतापाल स्थित शाला भवन का निरीक्षण कर विद्यालय के समुचित रख-रखाव पर विशेष जोर दिया। उन्होंने विद्यालय परिसर को आकर्षक एवं बच्चों के अनुकूल बनाने के लिए व्यवस्थित पौधरोपण, स्वच्छता तथा रंग-रोगन कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर विश्वदीप ने नवप्रवेशी बच्चों से संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई में रुचि, सपनों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने तथा शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। शाला प्रवेशोत्सव के दौरान बच्चों के विशेष आग्रह पर कलेक्टर विश्वदीप, सीईओ जिला पंचायत नम्रता चौबे एवं जिला शिक्षा अधिकारी राजेश पाण्डेय ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन ग्रहण किया। अधिकारियों ने भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए बच्चों के साथ आत्मीय संवाद भी किया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी राजेश पाण्डेय, एपीसी जाकिर खान, बीईओ नागेश निषाद, एबीईओ दीपक कोण्ड्रा, संस्था की प्रधान अध्यापक आभा राय सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.