ईडी ने बिशप पीसी सिंह और उसके बेटे पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया

Updated on 04-11-2022 04:48 PM
जबलपुर के बिशप पीसी सिंह (Bishop PC Singh news) और उनके परिवार के खिलाफ ईडी ने कथित अनियमितताओं की जांच के लिए मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। यह केस भोपाल ईडी ने दर्ज किया है। ईडी ने मामले में बिशप पीसी सिंह और उनके बेटे के खिलाफ चल रही ईओडब्ल्यू की जांच के आधार पर यह मामला दर्ज किया है। ईओडब्ल्यू की टीम को उनके घर की तलाशी के दौरान दो करोड़ रुपये मिले थे। साथ ही विदेशी मुद्रा भी मिले थे।

वहीं, भोपाल इकाई के अधिकारियों ने ईओडब्ल्यू चीफ अजय शर्मा से मुलाकात कर अभियान की जानकारी ली है। बिशप सिंह से आईपीसी की धारा 406, 420, 468, 471, 120-बी और धारा 7 के तहत हिरासत में हैं। ईओडब्ल्यू के एक अधिकारी ने कहा कि हमने ईडी के साथ जरूरी जानकारियां साझा की हैं। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में सीएम शिवराज सिंह चौहान खुद ही निगरानी कर रहे थे। इसके साथ ही अन्य एजेंसियां भी दाऊद के संदिग्ध सहयोगी रियाज भाटी के साथ उनके सौदों की जांच कर रही हैं। छत्तीसगढ़ के आरटीआई कार्यकर्ता नीलेश लॉरेंस की शिकायत पर ईओडब्ल्यू ने बिशप के खिलाफ जांच शुरू की थी।

 

बिशप पर आरोप है कि 2016 में उसने भाटी को सीएनआई की एक प्रमुख संपत्ति पट्टे पर दी थी। विचाधीन संपत्ति सीएनआई का जिमखाना है, जो एक ब्रिटिश युग की इमारत है, जिसे लगभग तीन करोड़ रुपये में पट्टे पर दिया गया था। आरटीआई एक्टिविस्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र के ऑफिस और ईडी को शिकायत भेजकर जांच की मांग की थी। मंगलवार को एमपी हाईकोर्ट ने सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। सरकारी वकील ने तर्क दिया था कि वह एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं। संस्थानों पर नियंत्रण रखने वाले बिशप सिंह गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं।

वकीलों ने कहा कि ऐसे दस्तावेज और गवाहों के बयान रेकॉर्ड में हैं जो दर्शाते हैं कि उनके बेटे ने गवाहों को धमकाने और अपने पिता को क्लिन चीट देने के लिए उन्हें प्रभावित करने की कोशिश की है। दलील सुनने के बाद अदालत ने जमानत के आदेश को खारिज कर दिया है। अब चार्जशीट दाखिल होने के बाद वह जमानत की कोशिश कर सकता है।

आरोपों के अनुसार सिंह चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया के मॉडरेटर और जबलपुर डायोसिस के बिशप हैं। सहायक रजिस्ट्रार के साथ मिलकर नागपुर डायोसेसन बोर्ड का नाम बदल दिया। नागपुर बोर्ड की इसने सहमति भी नहीं ली थी। इसने जाली प्रमाण पत्र तैयार किया और खुद को सोसाइटी का अध्यक्ष नियुक्त कर लिया है। सोसाइटी अध्यक्ष के रूप में इसने पद का दुरुपयोग किया है। इसने शैक्षणिक संस्थानों का पैसा धार्मिक संस्थाओं में लगाया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.