ईडी ने पनीर-मावा फैक्ट्री पर छापा मारा:भोपाल-सीहोर और मुरैना में जयश्री फूड्स पर कार्रवाई

Updated on 29-01-2025 02:20 PM

राजधानी के जयश्री गायत्री फूड के मुख्यालय पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापा मारा है। गायत्री फूड कंपनी डेयरी प्रोडक्ट्स बनाती है। ईडी ने बुधवार सुबह से भोपाल, मुरैना, सीहोर सहित अन्य ठिकानों पर भी रेड डाली है। इस कंपनी के प्रोडक्ट एक्सपोर्ट भी होते हैं।

इन उत्पादों को भेजने के लिए फर्जी सर्टिफिकेट तैयार कर कारोबार किए जाने की बात सामने आई है। इसके जरिए विदेशी निवेश किया जा रहा है। शिकायत के बाद ईडी ने कार्रवाई शुरू की है। इस कंपनी पर छह महीने पहले राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने भी छापेमारी की थी।

कार्रवाई के दौरान ये जानकारी सामने आई है कि 27 देशों में भेजे जाने वाले प्रोडक्ट्स के सर्टिफिकेट फर्जी हैं। साथ ही दूसरे देशों की कई एजेंसियों ने अमानक खाद्य पदार्थों को लेकर केंद्र सरकार से शिकायत की थी। भोपाल में ईडी की ये कार्रवाई बिट्‌टन मार्केट के पास स्थित कंपनी के ऑफिस में की जा रही है।

19 जनवरी 2022 को भी फैक्ट्री उत्पादन बंद कराया गया था। फैक्ट्री के केमिकलयुक्त पानी से किसानों की फसल खराब होने और जल प्रदूषण के उपाय न होने की शिकायतें मिली थीं। जांच में दोषी पाए जाने पर बोर्ड ने 1 करोड़ 20 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया था।

15 से ज्यादा अफसरों की टीम मालिक के घर पहुंची गायत्री फूड्स के मालिक किशन मोदी के भोपाल के शाहपुरा में स्थित घर मोदी भवन में भी ईडी की टीम जांच कर रही है। तीन से चार गाड़ियों में आए ईडी के 15 से 20 अधिकारी किशन के घर के भीतर हैं। बाहर सुरक्षा के लिए सीआरपी के जवानों की तैनाती की गई है। किशन पर मनी लांड्रिंग और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फैक्ट्रियां चलाने के आरोप हैं।

सीहोर में भी कंपनी की पनीर फैक्ट्री पर रेड सीहोर-रातीबड़-भोपाल मार्ग पर ग्राम पिपलिया मीरा में स्थित जयश्री गायत्री पनीर फैक्ट्री पर भी कार्रवाई चल रही है। पुलिस के जवानों के साथ अधिकारियों की टीम पनीर फैक्ट्री पहुंची। यहां जांच पड़ताल की जा रही है। एक टीम फैक्ट्री प्रबंधन के मुरैना स्थित ठिकाने पर भी पहुंची है।

पूरी कार्रवाई को अत्यंत गोपनीय रखा गया है। फैक्ट्री प्रबंधन या किसी आधिकारिक सूत्र की ओर से अभी तक कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। फैक्ट्री के बाहर तैनात पुलिस भी कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी साझा करने से बच रही है। बाहर से बुलाई गई पुलिस टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान मौके पर मौजूद हैं।

सीहोर पुलिस को ईडी एक्शन की भनक नहीं जयश्री गायत्री पनीर फैक्ट्री प्रबंधक का घर सीहोर के जंगली अहाता क्षेत्र में स्थित पारस विहार फेज-टू में भी है। यहां पर भी सीआरपीएफ और ईडी की टीम सर्चिंग के लिए पहुंची है। कार्रवाई की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं है। सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत ने बताया कि सीहोर पुलिस को अधिकृत तौर पर कोई जानकारी नहीं है। संभवत भोपाल से ही पुलिस ईडी टीम के साथ आई होगी।

मुरैना में कृष्ण मिल्क प्रोडक्ट्स पर भी छापा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार सुबह मुरैना में कंपनी के मालिक नरेंद्र मोदी के गणेशपुरा स्थित आवास और सीहोर स्थित फैक्ट्री पर छापेमारी की। घर पर ताला होने के कारण ईडी अधिकारियों को मेन गेट का ताला तोड़ पड़ा। मोदी की मुख्य दुकान कृष्ण मिल्क प्रोडक्ट्स महाराजपुर रोड पर स्थित है। नरेंद्र मोदी के दो बेटे अमित और किशन मोदी सीहोर स्थित जयश्री गायत्री पनीर फैक्ट्री का संचालन करते हैं। दो साल पहले आयकर विभाग ने भी छापेमारी की थी, जिसमें बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का खुलासा हुआ था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.