ईडी ने सौरभ शर्मा के करीबी शरद से पूछा- 54 किलो सोना व 10 करोड़ रुपये नकदी किसकी?

Updated on 06-02-2025 12:04 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा व उसके करीबियों के यहां 93 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति मिलने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार से पूछताछ प्रारंभ कर दी है।ईडी के तीन अधिकारियों ने भोपाल सेंट्रल जेल में सौरभ के करीबी शरद जायसवाल से छह घंटे पूछताछ की।

माना जा रहा है कि सौरभ की संपत्तियां, कारोबार और नेता-अधिकारियों से रिश्ते को लेकर शरद को पूरी जानकारी रहती थी, इस कारण ईडी ने सबसे पहले उससे पूछताछ की है।

अलग से बनाए केबिन में की पूछताछ, पूछा एक ही सवाल

  • ईडी के अधिकारी दोपहर 12 जेल पहुंचे। अलग से बनाए गए केबिन में शरद से पूछताछ की गई। ईडी का बड़ा प्रश्न यही था कि कार में मिला 54 किलो और 10 करोड़ रुपये नकदी किसकी है।
  • अन्य संपत्तियों के बारे में भी जानकारी ली गई है। उधर, सौरभ से उसकी मां उमा शर्मा और चेतन सिंह गौर से उसके पिता प्रताप सिंह ने जेल में भेंट की।
  • सूत्रों ने बताया कि शरद के बाद ईडी सौरभ से पूछताछ करेगी। सौरभ के अन्य नजदीकी चेतन सिंह गौर से ईडी की टीम अपने कार्यालय में पहले ही पूछताछ कर चुकी है।
  • पूछताछ में आए तथ्यों के सत्यापन करने लिए तीनों को एक साथ बैठाकर भी पूछताछ की जा सकती है।
  • लोकायुक्त पुलिस में दर्ज एफआईआर के आधार पर ईडी ने प्रकरण कायम कर सौरभ व करीबियों के यहां छापा मारा था। अब उसी सिलसिले में पूछताछ की जा रही है।
  • बता दें पुलिस रिमांड पूरी होने पर लोकायुक्त पुलिस ने चार फरवरी (मंगलवार) को तीनों आरोपितों को भोपाल में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया था।
  • कोर्ट ने तीनों को 17 फरवरी तक लिए जेल भेज दिया है। कोर्ट से अनुमति लेकर ईडी जेल में पूछताछ कर रही है।
  • पुलिस ने सात दिन में सौरभ, चेतन व शरद से लगभग 40 घंटे पूछताछ की पर, सोना व नकदी का प्रश्न अनसुलझा ही रह गया।
  • लोकायुक्त पुलिस की पूछताछ में सौरभ ने कहा था- सोना व नकदी से उसका कोई लेना-देना नहीं है।
  • जिस कार में सोना व नकदी मिली थी, वह चेतन के नाम है, पर उसने पुलिस को बताया है कि कार का उपयोग सौरभ ही कर रहा था।
  • ऐसे में अब पुलिस नार्को टेस्ट कराने के लिए भी विधिक सलाह ले रही है। स्वीकार नहीं करने के बाद भी पुलिस सोना व नकदी सौरभ की बेनामी संपत्ति में ही जोड़ने की तैयारी कर रही है।
  • ईडी इन बिंदुओं पर कर रही पूछताछ

    • बताया जा रहा है कि ग्वालियर स्थित सौरभ के घर से ईडी को छापे में एक दस्तावेज मिला था, जिसमें शार्ट में परिवहन अधिकारियों के पदनाम लिखे हैं। इस पर प्रश्न किए जाएंगे।
    • करीबियों के यहां जो संपत्ति मिली है वह सौरभ की बेनामी तो नहीं, इस बारे में भी पूछताछ होगी।
    • पहले की पूछताछ में सौरभ की मां उमा शर्मा, पत्नी दिव्या, चेतन सिंह गौर और अन्य ने जो जानकारी दी है उसे सत्यापित करने के लिए प्रश्न किए जाएंगे।
    • दुबई सहित विदेश में अन्य स्थानों पर संपत्ति, हवाला के माध्यम से भुगतान के बारे में पूछताछ होगी।
    • आयकर विभाग सोमवार से शुरू कर सकता है सौरभ से पूछताछ

      • लोकायुक्त पुलिस ने 18 दिसंबर को पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा और उसके करीबी चेतन सिंह गौर के यहां छापा मारा था।
      • छापे में दोनों जगह पुलिस को आठ करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति का पता चला था। उसके अगले दिन आयकर विभाग की टीम ने कार से सोना, नकदी व दस्तावेज जब्त किए थे।
      • अब आयकर विभाग भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष न्यायालय में आवेदन देकर तीनों आरोपितों से जेल में पूछताछ की अनुमति मांगेगा।
      • अनुमति मिलती है तो सोमवार से आयकर विभाग जेल में इनसे पूछताछ कर सकता है।
      • इसमें सामने आ सकता है कि सोना और नकदी किसकी थी, कार में कहां से आई, कहां से खरीदी की गई और इसके लिए भुगतान किस माध्यम से किया गया है।
      • सोने की ईंटों में लगे कुछ प्रतीक चिह्नों के आधार पर आयकर विभाग को संदेह है यह सोना दुबई, आस्ट्रेलिया या स्विट्जरलैंड से लाया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.