कुलांचे मार रही इकॉनमी, मॉनसून सामान्य रहने का अनुमान और घटने वाली है महंगाई: वित्त मंत्रालय

Updated on 26-04-2024 02:21 PM
नई दिल्ली: वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। इंटरनैशनल मॉनेटरी फंड सहित अंतरराष्ट्रीय संगठनों और रिजर्व बैंक ने मौजूदा वित्त वर्ष में भारत की अच्छी जीडीपी ग्रोथ का अनुमान दिया है। कई देशों में महंगाई का दबाव फिर बढ़ा है, लेकिन सरकार और आरबीआई के प्रयासों से भारत में महंगाई घटी है। इस बार मॉनसूनी बारिश सामान्य से अधिक होने के अनुमानों को देखते हुए अच्छी फसल होने और महंगाई और घटने की संभावना है। फाइनैंस मिनिस्ट्री ने गुरुवार को मंथली इकनॉमिक रिव्यू में ये बातें कहीं।

रिव्यू में कहा गया, ‘वित्त वर्ष 2024 में रिटेल इंफ्लेशन में काफी कमी आई। यह कोविड महामारी के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर आ गई। मार्च में कोर इंफ्लेशन 3.3% रही। 2024 में मॉनसून सामान्य से बेहतर रहने का अनुमान फसलों के लिए शुभ संकेत है और इससे महंगाई की चिंता घटेगी।’ फरवरी में फूड इंफ्लेशन 8.66% और मार्च में 8.52% थी। सब्जियों के दाम फरवरी में 30.25% चढ़े थे। मार्च में वेजिटेबल इंफ्लेशन 28.3% पर आ गई थी। दालों में महंगाई दर फरवरी के 18.9% से घटकर मार्च में 17.7% हो गई थी। ओवरऑल रिटेल इंफ्लेशन फरवरी के 5.1% से घटकर मार्च में 4.85% हो गई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 May 2024
नई दिल्ली: दिल्ली से गुरुग्राम जाने के लिए अब आपको जाम में नहीं फंसना होगा। इन दो शहरों के बीच 2026 में एयर टैक्सी शुरू की जा सकती है। देश…
 06 May 2024
नई दिल्ली: स्टॉक मार्केट में कभी तेजी तो कभी गिरावट देखने को मिल रही है। बीते दिनों बाजार में गिरावट देखी गई है। पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार…
 06 May 2024
नई दिल्ली: हम और आप बेहतर आवोहवा में रहने का प्रयास करते हैं। जहां हम रहते हैं, वहां आसपास स्वच्छता रखने की कोशिश करते हैं। इसलिए कि प्रदूषण का असर…
 06 May 2024
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अभी सोने-चांदी की कीमतों में आने वाले समय में और तेजी देखने को मिल सकती है। आज सोने की कीमत 300 रुपये से ज्यादा बढ़ी है। अक्षय…
 06 May 2024
नई दिल्ली: कर्ज में डूबे दिग्गज उद्योगपति अनिल अंबानी (Anil Ambani) की कंपनी रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) के लिए हिंदुजा ग्रुप की इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स (IIHL) ने सबसे बड़ी बोली लगाई…
 06 May 2024
नई दिल्ली: इन दिनों सोशल मीडिया पर कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि FSSAI ने मसालों में 10 गुना ज्यादा पेस्टिसाइड मिलाने की मंजूरी दी हुई है। अब इस…
 06 May 2024
नई दिल्ली: अमेरिका के अरबपति निवेशक वॉरेन बफे (Warren Buffett) ने कहा कि भारतीय बाजार में अवसरों की भरमार है और उनकी कंपनी बर्कशायर हैथवे भविष्य में इन अवसरों को तलाश…
 06 May 2024
नई दिल्ली: उत्तराखंड सरकार ने हाल में बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के 14 प्रॉडक्ट्स का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया था। एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि…
 04 May 2024
नई दिल्ली: उपभोक्ता मामलों के विभाग ने इस साल की शुरुआत में वित्त मंत्रालय को लेटर लिखा था। इसमें बीमा पॉलिसियों की गलत बिक्री की शिकायतों की बढ़ती संख्या को देखते…
Advt.