नागौद में 100 एकड़ क्षेत्र में बनेगा ईको टूरिज्म पार्क : वन मंत्री डॉ. शाह

Updated on 05-01-2023 03:55 PM

नागौद शहर में अमरन नदी के दूसरे किनारे की 100 एकड़ जमीन पर ईको टूरिज्म पार्क बनाया जाएगा। वन विभाग को पार्क के लिए दी गई भूमि के बदले 5 हेक्टेयर भूमि में वन विभाग का उपखण्ड कार्यालय और विभाग की आदर्श कालोनी बनाई जाएगी। यह बात वन मंत्री और जिला प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने नागौद शहर के भ्रमण के दौरान कही।

वन मंत्री डॉ. शाह ने वन और राजस्व विभाग को निर्देश दिए कि वन कार्यों की कार्य-योजना प्राथमिकता के आधार पर बनाई जाए। उन्होंने शासकीय जलद त्रिमूर्ति महाविद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

दिहाड़ी व्रिकेताओं को मिलेगी सहायता

वन मंत्री ने बस स्टेण्ड के पास दिहाड़ी विक्रेताओं से चर्चा की। उन्होंने एक सब्जी विक्रेता और एक मोची कार्य करने वाले हितग्राही को स्ट्रीट वेंडर योजना में 10-10 हजार रूपये की राशि स्वीकृति के निर्देश दिए।

5 करोड़ की लागत से बनेगा बस स्टेण्ड

प्रभारी मंत्री डॉ. शाह ने बताया कि नागौद शहर में 5 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले बस स्टेण्ड के लिए वन विभाग के साथ कार्यालय की जमीन स्थानांतरित की जाएगी। इनके बदले नगर परिषद दुकानों का निर्माण करायेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.