चीन में महसूस किए गए भूकंप के तगड़े झटके, रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई तीव्रता, लोगों में दहशत

Updated on 30-01-2023 05:43 PM
बीजिंग : चीन में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 मापी गई। भूकंप शिनजियांग क्षेत्र के अक्सू प्रांत से घिरे अरल शहर में आया था। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (EMSC) ने इसकी जानकारी दी है। फिलहाल भूकंप से हुए नुकसान की जानकारी नहीं मिल पाई है। इससे पहले रविवार को पाकिस्तान में जोरदार भूकंप आया था। इस्लामाबाद से लेकर पंजाब तक महसूस किए गए उस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई थी।
चीन में सोमवार की शुरुआत जोरदार भूकंप से हुई। दूसरी ओर किर्गिस्तान में भी सोमवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक, चीन में स्थानीय समयानुसार सुबह 5:49 बजे झटके महसूस किए गए। एजेंसी ने बताया कि भूकंप अरल के 111 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में आया था। किर्गिस्तान में भी 5.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। यह पता नहीं चल पाया है कि दोनों ही जगहों पर भूकंप ने क्या नुकसान पहुंचाया।

भूकंप से कांपे पाकिस्तान और ईरान

इससे पहले रविवार को पाकिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप के इतने तेज झटके बड़ी तबाही ला सकते हैं। यह भूकंप इस्लामाबाद से लेकर पंजाब के कई हिस्सों में महसूस हुआ। वहीं शनिवार रात को ईरान में 5.9 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई। बड़ी संख्या में घर क्षतिग्रस्त हुए और इमारतें ध्वस्त हो गईं। जानकारी के मुताबिक भूकंप में 7 लोगों की मौत और लगभग 440 लोग घायल हुए थे। जनवरी की शुरुआत से ही दुनिया के कई हिस्सों में लगातार भूकंप आ रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.