मक्खन की तरह हो रही 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की कमाई, पांच दिनों में शानदार रहा कलेक्शन

Updated on 02-08-2023 02:16 PM

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म ने 5 दिनों में यानी मंगलवार तक अच्छी कमाई कर ली है। हालांकि, शानदार वीकेंड के बाद वीकडेज़ की शुरुआत थोड़ी सुस्त जरूर रही है, लेकिन ये आम है क्योंकि ऐसा अक्सर ही होता है। आइए जानते हैं आलिया और रणवीर की फिल्म ने मंगलवार को कितनी कमाई की है।

बता दें कि 'गली बॉय' के बाद एक बार फिर से रणवीर और आलिया 'Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani' में अपनी शानदार केमिस्ट्री का जलवा दिखाते नजर आ रहे हैं। इस रोमांटिक फिल्म में दोनों का किरदार एक-दूसरे से साफ उलट है, लेकिन उनमें प्यार हो जाता है। इस फिल्म ने मंगलवार को सोमवार से अधिक कमाई की है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, फिल्म ने कल यानी मंगलवार को करीब 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि सोमवार को 7.02 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी।
 

वीकेंड पर खूब मचाया धमाल

फिल्म की ओपनिंग उम्मीद से थोड़ी ढीली रही और इसने शुक्रवार को पहले दिन करीब 11.1 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं शनिवार और रविवार को करण जौहर की इस फिल्म ने छप्पर फाड़कर कमाई कर डाली। जहां शनिवार को 16.05 करोड़ के आंकड़े रहे वहीं रविवार को 18.75 करोड़ रुपये का आंकड़ा फिल्म ने छू लिया था। खैर, इन 5 दिनों में फिल्म ने अब तक 60.17 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म को 100 करोड़ क्लब में एंट्री के लिए अभी 40 करोड़ रुपये की कमाई और करनी है। उम्मीद है कि अगले वीकेंड तक ये आंकड़ा फिल्म जरूर टच कर लेगी।

अगले सप्ताह बड़ी फिल्में हो रही हैं रिलीज

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के पास अच्छी कमाई का मौका 10 अगस्त है। क्योंकि इसके बाद कई धाकड़ बॉलीवुड फिल्में सिनेमाहॉल में दस्तक दे रही हैं। इनमें सीक्वल फिल्में 'गदर 2' से लेकर 'OMG2' आदि शामिल हैं जिसकी पहली फिल्में हिट रही हैं।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.