अगले हफ्ते कमाई का मौका! इस ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी का खुलने जा रहा IPO, देखें डिटेल्स

Updated on 20-04-2024 05:10 PM
नई दिल्ली: अगर आप आईपीओ में निवेश करना पसंद करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अगले हफ्ते आटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी एमफोर्स ऑटोटेक लिमिटेड (Emmforce Autotech) का आईपीओ खुलने जा रहा है। इस आईपीओ में निवेश करके आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। कंपनी की योजना बाजार से 54 करोड़ रुपये जुटाने की है। जानकारी के मुताबिक, कंपनी का आईपीओ 23 अप्रैल को खुलेगा। कंपनी का मुख्यालय पंचकूला में है। कंपनी के आईपीओ में 10 रुपये के अंकित मूल्य वाले 54.99 लाख ताजा इक्विटी शेयरों की बिक्री शामिल है। एमफोर्स ऑटोटेक ने बताया कि आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 93-98 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ 25 अप्रैल को बंद होगा। एंकर (बड़े) निवेशकों के लिए बोली 22 अप्रैल को खोली जाएगी। इस आईपीओ से मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल सहायक कंपनी एमफोर्स मोबिलिटी सॉल्युशंस प्राइवेट लिमिटेड (ईएमएसपीएल), हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित झाड़माजरी में नया संयंत्र स्थापित करने, कंपनी के परिचालन के लिए पूंजीगत जरूरतों और सामान्य कारोबारी उद्देश्यों में किया जाएगा।
इस साल कई कंपनियों के आईपीओ खुले हैं। बीते दिनों कई कंपनियों के आईपीओ लॉन्च हुए थे। इनमें से कई आईपीओ में निवेशकों को अच्छा मुनाफा हुआ है। वहीं कुछ आईपीओ में निवेशकों को नुकसान भी उठाना पड़ा है। हालांकि आप किसी भी आईपीओ में निवेश करने से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है। आईपीओ का लॉट साइज 1200 शेयरों का है। अभी आने वाले समय में कई कंपनियों के आईपीओ खुलने जा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.