आज MRF और TVS Motors सहित इन शेयरों में कमाई का मौका, आ सकता है बड़ा उछाल, पूरी डिटेल

Updated on 08-05-2023 07:18 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिली थी। वैश्विक बाजारों से किसी मजबूत संकेत के अभाव और घरेलू स्तर पर एचडीएफसी एवं एचडीएफसी बैंक के शेयरों में भारी बिकवाली होने से बीते शुक्रवार को दोनों मानक सूचकांकों में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई थी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स बिकवाली दबाव में 694.96 अंक यानी 1.13 प्रतिशत टूटकर 61,054.29 अंक पर आ गया था। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 747.08 अंक तक फिसल गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के मानक सूचकांक निफ्टी में भी 186.80 अंक यानी 1.02 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस तरह निफ्टी 18,069 अंक पर बंद हुई थी। एक दिन पहले सेंसेक्स 555.95 अंक यानी 0.91 प्रतिशत चढ़कर 61,749.25 अंक पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से एचडीएफसी बैंक में 5.80 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी लिमिटेड के शेयर में भी 5.57 प्रतिशत की बड़ी गिरावट रही थी। दोनों के विलय से बनने वाली कंपनी से बड़े पैमाने पर पूंजी निकासी होने की आशंका हावी होने से इन कंपनियों में भारी बिकवाली हुई थी। इनके अलावा इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, विप्रो और एनटीपीसी के शेयर भी नुकसान में रहे थे।

दूसरी तरफ टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, नेस्ले, आईटीसी और लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई थी। एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट गिरावट के साथ बंद हुआ जबकि हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त लेकर बंद हुआ था। यूरोप के बाजारों दोपहर के सत्र में चढ़कर कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी। आइए जानते हैं कि आज कौन से शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं।

किन शेयरों में रहेगा उतार-चढ़ाव


मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के मुताबिक, सोमवार को Brightcom Group, Tube Investment, AmaraRaja Batteries, Archean Chemicals Industries और Muthoot Finance में तेजी आ सकती है। वहीं दूसरी ओर DLF, CCL Products, ONGC, Adani Wilmar, BLS International Services और IFB Industries में गिरावट आ सकती है। बता दें कि एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में दिख रही मजबूत खरीदारी


जिन शेयरों में निवेशकों की मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Rail Vikas Nigam, Engineers India, Chola Investment & Finance, TVS Motors, MRF और Cola Financial Holdings शामिल हैं। वहीं कई शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। बिकवाली के दबाव वाले शेयरों में Team Lease Service, V Mart Retail और Orient Electric शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.