ई-मार्केटप्लेट एवं डिजिटल मार्केटिंग कार्यशाला आयोजित

Updated on 26-09-2025 12:54 PM

कोरबा। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के द्वारा बुधवार 24 सितबंर को जिला पंचायत सभागार, कोरबा में रेजिंग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (आरएमपी) योजना के अंतर्गत ‘‘ई-मार्केटप्लेट एवं डिजिटल मार्केटिंग द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों के लिए बाजार विकास’’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में जिले के दर्जनों सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों, महिला उद्यमियों एसएचजी सदस्य एवं पीएफएमई व पीएमईजीपी एवं स्टार्टअप ने भाग लिया। मास्टर ट्रेनर द्वारा ई-कॉमर्स प्लेटफार्म एवं डिजिटल मार्केटिंग के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने अपने व्यापार से जुड़ी समस्याओं को साझा किया जिन पर ट्रेनर द्वारा समाधान एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

विनय टेगर, महाप्रबंधक ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम एमएसएमई सेक्टर को सशक्त करने की दिशा में अहम भूमिका निभाते है और भविष्य में ऐसे और भी संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होने कार्यशाला में उपस्थित मास्टर ट्रेनर एवं उद्यमियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने से हड़कंप मच…
 21 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। तीनों दिन धर्म और…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित…
 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
Advt.