ई-ग्रंथालय, ज्ञान के देवता को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास : श्री पटेल

Updated on 13-05-2023 06:08 PM

                राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि ज्ञान वह खजाना है, जिसे कोई छीन नहीं सकता, नष्ट नहीं कर सकता है। हाथ में जो होता है, उसे दूसरा छिन एवं नष्ट कर सकता है, पर जो दिमाग में है, वह सदैव साथ रहता है। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय वह मंदिर है, जहाँ ज्ञान के देवता निवास करते हैं। ई-ग्रंथालय, ज्ञान के देवता को हर व्यक्ति तक पहुँचाने का प्रयास है। राज्यपाल श्री पटेल बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के सभागार में ई-ग्रंथालय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कृत्रिम मेधा पर पुस्तक अधिग्रहण पंजी पर डिजिटली प्रविष्टि करके प्राप्त कर ग्रंथालय का शुभारम्भ किया।

       राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि पुस्तकालय अध्यक्ष का कार्य मात्र व्यवसाय नही है, यह राष्ट्र निर्माण के मिशन में अत्यंत महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी है। सामान्यतः किसी भी व्यवसाय के कार्य निपुणता की समीक्षा उसी व्यवसाय से सम्बंधित लोग करते हैं, किन्तु पुस्तकालय अध्यक्ष के कौशल और कार्य क्षमता की समीक्षा प्रत्येक विषय से सम्बंधित पाठक करता है। पुस्तकालय अध्यक्ष का कार्य जटिल है, जो पाठकों के लिए ज्ञान प्राप्ति के पथ का प्रदर्शक और मार्गदर्शक होता है। आवश्यकता है कि ग्रंथालय का प्रबंधन और संचालन कार्य संगठनात्मक उत्कृष्टता और तकनीकी गुणवत्ता के साथ किया जाये; क्योंकि पुस्तकालय दुनिया को जानने के दरवाजे की चाबी होते हैं। ई-ग्रंथालय परियोजना ही वह चाबी है जो उच्च शिक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए देश-दुनिया के ज्ञान के भण्डार को खोल देगी।

       राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि व्यक्तित्व के विकास के लिए पढ़ाई से बेहतर कोई और साधन नहीं है, इसी लिए मनुष्य की सबसे अच्छी दोस्त किताबों को ही माना गया है। किताबें जीवन के उतार-चढ़ाव से परिचित कराती हैं। पुस्तके कठिन समय में मित्र, मार्गदर्शक और दार्शनिक के रूप में सदैव पाठक के साथ खड़ी रहती हैं। किसी भी राष्ट्र की ताकत और तरक्की का आधार ज्ञानवान नागरिक होते हैं। ज्ञान का पथ शिक्षा है। पुस्तकें ज्ञानवान बनाने का साधन हैं।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि संचार क्रांति के युग में ज्ञान के प्रसार का प्रभावी तरीका ई-पुस्तकालय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के द्वारा मातृ भाषा में शिक्षा की जो पहल की है, उसे सफल बनाने में ई-ग्रंथालय महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। आवश्यकता है कि आधुनिक संचार माध्यमों और तकनीक का उपयोग कर पुस्तकालयों को दूरस्थ और वंचित वर्गों तक पहुँचाया जाए। उन्होंने अपेक्षा की है कि कार्यशाला का चिंतन, ज्ञान के द्वारा वंचितों और अपेक्षाकृत पिछड़ों को विकास की मुख्य धारा में शामिल कराने के प्रयासों को मज़बूत बनाएगा।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश में हो रहे कार्यों की देश दुनिया में चर्चा हो रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने ज्ञानार्जन के अपार अवसर उपलब्ध कराए हैं। देश में स्वाध्याय की असीम सम्भावनाएं बनी हैं। अब ज्ञान के लिए परेशान होने की जरूरत नही है। बिना लाइब्रेरी के पुस्तकों की उपलब्धता के प्रयास किये जा रहे है। प्रदेश के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों में उपलब्ध पुस्तकें प्रदेश के उच्च शिक्षा के सभी छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराने की परियोजना, ई-ग्रंथालय है। उन्होंने कहा कि भारत में ज्ञान परपंरा का हजारों वर्षों का इतिहास है। नालंदा, तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालयों को जला कर नष्ट करने के प्रयासों को विद्वानों द्वारा ग्रंथों को कंठस्थ कर विफल कर दिया था।

 अतिरिक्त राष्ट्रीय सूचना विज्ञान अधिकारी श्री कमलेश जोशी ने बताया कि ई-ग्रंथालय के लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली द्वारा क्लाउड आधारित सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराया गया है। यह 5 वर्षों के लिए संधारण मुक्त है। उन्होंने ई-ग्रंथालय के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि तकनीकी मार्गदर्शन के लिए दिल्ली केंद्र के द्वारा हेल्प डेस्क का भी गठन किया गया है। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के पुस्तकालय प्रभारी डॉ. किशोर शिंडे ने पुस्तकालय डिजिटलाइजेशन के संबंध में जानकारी दी। बताया कि विश्वविद्यालय में 94,768 पुस्तकों का संग्रह उपलब्ध है। 

स्वागत उद्बोधन कुलपति प्रोफेसर एस.के. जैन ने दिया,  कुलसचिव श्री अरुण सिंह चौहान ने आभार माना। अतिथियों ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का श्रीफल, अंगवस्त्र और फलों की टोकरी भेंट कर स्वागत किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.