पंजीकृत श्रमिकों के लिए ई-केवाईसी अभियान जारी, 25 तक सभी ग्राम पंचायतों में पूर्ण कराया जाएगा कार्य

Updated on 16-10-2025 03:59 PM

बेमेतरा। जनपद पंचायत बेरला के अंतर्गत संचालित सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) के पंजीकृत श्रमिकों के लिए ई-केवाईसी अभियान जारी है। 

इस अभियान का उद्देश्य योजना के तहत कार्यरत सभी मजदूरों का ई-केवाईसी पूर्ण कराना है, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की तकनीकी या भुगतान संबंधी कठिनाई उत्पन्न न हो। जनपद पंचायत बेरला के सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम रोजगार सहायक के माध्यम से पंजीकृत श्रमिकों का ई-केवाईसी कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस संबंध में सभी ग्राम पंचायतों को 25 अक्टूबर 2025 तक ई-केवाईसी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिन श्रमिकों का ई-केवाईसी पूर्ण नहीं होगा, उन्हें भविष्य में मनरेगा अंतर्गत कार्य करने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

ई-केवाईसी के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड एवं जॉब कार्ड शामिल हैं। मजदूर इन दोनों दस्तावेजों के साथ अपने ग्राम पंचायत कार्यालय में जाकर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं। ई-केवाईसी का विशेष महत्व इस बात में निहित है कि इससे मनरेगा योजना के लाभ का सीधा और पारदर्शी हस्तांतरण मजदूरों के बैंक खातों में किया जा सकेगा। साथ ही योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी। जनपद पंचायत बेरला ने सभी जॉब कार्डधारियों से अपील की है कि वे शीघ्र अपने ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण कर लें, जिससे उनके रोजगार और भुगतान में कोई व्यवधान न हो। किसी प्रकार की समस्या या सहायता की आवश्यकता होने पर श्रमिक संबंधित ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक या सचिव से संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, जनपद पंचायत बेरला के मनरेगा प्रकोष्ठ कार्यालय में भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। सभी श्रमिक अपने आधार कार्ड के माध्यम से ई-केवाईसी अवश्य पूर्ण कराएं, ताकि योजना के लाभ में किसी प्रकार की बाधा न आए और उन्हें निरंतर रोजगार का लाभ मिलता रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.