जिले में 1 अप्रैल से होगा ई चालान लागू, वित्तीय पारदर्शिता बढ़ेगी, मैनुअल चालान होगी बंद

Updated on 31-03-2026 11:11 AM

कोरिया। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला कोषालय कोरिया के तत्वावधान में  ई चालान के संबंध में विभिन्न विभागों के आहरण संवितरण अधिकारियों, बैंकर्स, स्टंप वेंडर्स को प्रशिक्षण दिया गया।

जिला कोषालय अधिकारी  पी. एस. परिहार ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल 2026 से वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता लाने हेतु मैनुअल चालान बंद कर ई-चालान (ओटीसी) प्रणाली अनिवार्य की जा रही है। इसके लिए जिलेभर में अधिकारियों, बैंक प्रतिनिधियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण सहकार्यशाला का आयोजन किया गया, जिससे ओटीसी ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से सरकारी राजस्व संग्रहण सुव्यवस्थित हो सके।

सहायक जिला कोषालय अधिकारी  ओंकार साय ने इनके उद्देश्य के बारे में  बताया कि 1 अप्रैल 2026 से जिले के सभी विभागों में पूरी तरह ऑनलाइन चालान (ई-चालान) और ई-कोष पोर्टल के माध्यम से भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने इस प्रशिक्षण सह कार्यशाला में अधिकारियों और कर्मचारियों को ओटीसी ऑनलाइन सिस्टम के उपयोग में दक्ष बनाना और गलतियों को कम करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला सूचना अधिकारी  सुखदेव पटेल ने पीपीटी के माध्यम से किस तरह ऑनलाइन ई-चालान जमा की जाएगी, इस बारे में विस्तार से जानकारी दी।

जिला कोषालय अधिकारी  पी. एस. परिहार ने बताया कि पहले भौतिक चालान जमा किया जाता था, अब ई-चालान जमा की जाएगी, इससे ऑनलाइन सिस्टम से गलतियों में कमी आएगी, सही हेड का चयन आसान होगा और चालान डेटा सीधे बैंक में ऑनलाइन ट्रांसफर होगा। उन्होंने बताया कि यह नई व्यवस्था डिजिटल इंडिया पहल के तहत जिले की वित्तीय प्रणाली को अधिक पारदर्शी और त्वरित बनाने के लिए मददगार साबित होगा।

प्रशिक्षण सह कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारी, बैंकों व लोक अभियोजन तथा स्टाम्प वेंडर्स प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.