सीएम मोहन यादव के निर्देश पर लगी थी महाकुंभ में ड्यूटी, बड़े-बड़े अधिकारी मिले लापता तो धड़ाधड़ हुए एक्शन

Updated on 12-02-2025 01:45 PM
रीवा: मध्य प्रदेश सरकार प्रयागराज महाकुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की मदद के लिए पूरी तरह से जुटी है। लेकिन कुछ अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। रीवा संभाग में 6 अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है। दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि चार को वेतन वृद्धि रोकने का नोटिस मिला है। यह कार्रवाई ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर की गई है।

सीएम ने दिए थे निर्देश


मुख्यमंत्री के निर्देश पर तीर्थयात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। रीवा, मऊगंज, सतना, सीधी, मैहर जिलों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन कुछ अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। कमिश्नर रीवा संभाग, बीएस जामोद ने लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की है।


दो को किया गया निलंबित


सीईओ रायपुर कर्चुलियान, संजय सिंह और सीडीपीओ अमरपाटन, नागेंद्र तिवारी को निलंबित कर दिया गया है। जिला पंजीयक संध्या सिंह, जिला खनिज अधिकारी दीपमाला तिवारी और सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी राजीव शुक्ला को वेतन वृद्धि रोकने का नोटिस दिया गया है। एक अन्य अधिकारी को भी यही नोटिस मिला है। ये सभी अधिकारी महाकुंभ मेले में तीर्थयात्रियों के आवागमन की व्यवस्था देखने के लिए तैनात थे। लेकिन ये ड्यूटी पर नहीं मिले।


रीवा और मैहर में लग रहा जाम


भीड़ की वजह से रीवा, मैहर और सतना में भयंकर जाम लग रहा था। तीर्थयात्री घंटों जाम में फंसे रहे। उनकी मदद के लिए स्टैंडिंग प्वाइंट बनाए गए थे। भोजन, पानी, दवा और विश्राम की सुविधा दी जा रही थी। लेकिन इन अधिकारियों ने ड्यूटी में कोई रुचि नहीं दिखाई। डेप्युटी सीएम राजेंद्र शुक्ल खुद व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने सड़कों पर उतरकर स्थिति देखी और अधिकारियों को निर्देश दिए।


ड्यूटी से गायब मिले अधिकारी


कमिश्नर और आईजी ने औचक निरीक्षण किया। ड्यूटी से गायब अधिकारियों पर कार्रवाई की गई। कमिश्नर बीएस जामोद ने कहा कि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। होल्डिंग प्वाइंट और पुलिस सहायता केंद्र बनाए गए हैं। जिन अधिकारियों की ड्यूटी थी, वे वहां नहीं मिले। मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1966 का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.