आंख के नीचे टांके फिर भी खेलने उतरा डच क्रिकेटर, हर किसी ने किया सलाम

Updated on 02-11-2022 07:00 PM

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में जिम्बाब्वे के खिलाफ नीदरलैंड के क्रिकेटर बस डि लीडे चोट के बावजूद खेलने उतरे। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राउफ की गेंद पर पिछले मैच में बैटिंग के दौरान डि लीडे को आंख के नीचे चोट आई थी। दायीं आंख के नीचे लीडे को टांके भी आए, लेकिन वह इसे भूलकर जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने उतरे। इतना ही लीडे ने गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन भी किया। 


बस डि लीडे ने अपने कोटे के चार ओवरों में महज 14 रन खर्चे और दो विकेट भी निकाले। पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान लीडे को राउफ की बाउंसर गेंद लगी थी, जिसके चलते उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा था। मैच के बाद हारिस राउफ ने लीडे को गले लगाते हुए कहा था कि वह मजबूत वापसी करेंगे और ऐसा ही कुछ इस मैच में देखने को भी मिला।


मैच की बात करें, तो जिम्बाब्वे के लिए यह मैच कुछ खास नहीं रहा। पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने वाली जिम्बाब्वे की टीम इस मैच में महज 117 रनों पर ही सिमट गई। जिम्बाब्वे की टीम नीदरलैंड के खिलाफ पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। जिम्बाब्वे ने 19.2 ओवर में 117 रन बनाए। सिकंदर रजा ने 40 और सीन विलियम्स ने 28 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा कोई बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.