चीन में रहस्यमयी न्यूमोनिया के चलते अस्पताल फुल, स्कूल किए गए बंद, क्या फिर कोरोना जैसी महामारी दे रही आहट!

Updated on 23-11-2023 02:26 PM
बीजिंग: चीन में रहस्यमयी निमोनिया की बीमारी तेजी से फैल रही है। खासतौर से बच्चों को अपनी चपेट में ले रही इस बीमारी की वजह से तेजी से अस्पतालों में भीड़ बढ़ रही है। इससे बच्चों के अस्पतालों में हालात मुश्किल होते जा रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी बयान जारी करते हुए इस पर चिंता जताई है और लोगों को सतर्कता बरतने के लिए कहा है। इसके साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों से बच्चों के बीच फैलती इस बीमारी के बारे में अधिक जानकारी देने के लिए कहा है।

महामारीविद् एरिक फीगल डिंग ने सोशल मीडिया पर कहा है कि अज्ञात निमोनिया का प्रकोप चीन में तेजी से बढ़ रहा है। बीजिंग के लियाओनिंग में बाल चिकित्सा अस्पताल बीमार बच्चों से भर गए हैं। बीजिंग चिल्ड्रन हॉस्पिटल बीमार बच्चों से पूरी तरह से भरा हुआ है। हालात ये है कि कई शहरों में स्कूलों को बंद कर दिया गया हैं। एरिक ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें अस्पतालों में भारी भीड़ देखी जा रही है। लोग अपने बच्चों को लेकर इलाज के लिए परेशान दिख रहे हैं। उन्होंने बताया है कि अभी इस बीमारी को कोई इलाज नहीं मिल पाया है।

बीजिंग और लियाओनिंग बीमारी की चपेट में

उत्तरी चीन में इस बीमारी का प्रकोप अभी ज्यादा है। बीजिंग और लियाओनिंग के अस्पतालों में इस रहस्यमयी बीमारी से प्रभावित बच्चे सबसे ज्यादा आ रहे हैं। इस रहस्यमयी न्यूमोनिया में बच्चों को फेफड़ों में दर्द और तेज बुखार जैसी परेशानी होती है। फेफड़े में दिक्कत होने की वजह से बच्चों को इस बीमारी में सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। इस बीमारी के तेजी से फैलने की वजह से इन शहरों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। ओपन-एक्सेस सर्विलांस प्लेटफॉर्म प्रोमेड ने चीन में फैल रहे इस न्यूमोनिया पर कहा है कि खासतौर से बच्चों को प्रभावित करने वाली ये बीमारी एक महामारी में भी बदल सकती है।

न्यूमोनिया के बढ़ते खतरे पर विश्व स्वास्थ्य संगठन, डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि सांस की इस बीमारी के जोखिम को कम करने के लिए लोग तमाम तरह के दिशा निर्देशों का पालन करें। साथ ही डब्ल्यूएचओ ने बच्चों में निमोनिया के क्लस्टर पर विस्तृत जानकारी के लिए चीन से ज्यादा जानकारी देने के लिए आधिकारिक अनुरोध किया है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि अक्टूबर के मध्य से उत्तरी चीन में पिछले तीन सालों की इसी अवधि की तुलना में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी में वृद्धि दर्ज की गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.