मान्यता के अभाव में 192 कॉलेजों को फीस और प्रवेश की अनुमति नहीं

Updated on 14-11-2022 05:07 PM
सूबे के 167 नर्सिंग कालेजों को मान्यता और संबद्धता नहीं मिली है। इसी तरह 25 लॉ कॉलेजों को भी मान्यता नहीं मिली है। इसके चलते उक्त 192 कॉलेजों को फीस और प्रवेश की अनुमति नहीं मिल रही है। प्रवेश एवं फीस विनियामक समिति (एएफआरसी) ने मान्यता और संबद्धता के अभाव में उक्त कॉलेजों के फीस फिक्स करने के प्रस्ताव पेंडिंग में डालकर नर्सिंग काउंसिल एवं बार काउंसिल को पत्र लिखकर मान्यता प्राप्त कॉलेजों की लिस्ट मांगी है।

प्रदेश के 167 कॉलेजों ने शासन से प्रवेश की अनुमति और फीस निर्धारित करने के लिए आवेदन किए हैं। जबकि उक्त कॉलेजों के पास जबलपुर मेडिकल विश्वविद्यालय से संबद्धता और नर्सिंग काउंसिल से मान्यता नहीं मिली है। इन कॉलेजों ने एएफआरसी से आगामी तीन सत्रों की फीस मांगी है। कमेटी ने उनसे काउंसिल से मान्यता और विवि से संबद्धता संबंधी दस्तावेज तलब किये हैं। फीस कमेटी ने कॉलेजों को एक माह की मोहलत देते हुए नर्सिंग काउंसिल को पत्र लिखकर नर्सिंग कॉलेजों की लिस्ट मांगी है, ताकि मान्यता प्राप्त कॉलेजों की फीस निर्धारित की जा सके।

25 लॉ कॉलेजों भी इंतजार में
बार काउंसिल आॅफ इंडिया (बीसीआई) प्रदेश के करीब 25 लॉ कॉलेजों की अभी तक मान्यता जारी नहीं की है। इन कॉलेजों ने फीस कमेटी को अपनी फीस निर्धारित करने के लिए प्रस्ताव दिया था। लेकिन बीसीआई की अनुमति नहीं मिलने से इन कॉलेजों का फीस फिक्सेशन रुक गया है। कमेटी ने बीसीआई पत्र लिखकर मान्यता प्राप्त लॉ कालेजों की लिस्ट मांगी है।

डेढ़ सौ से अधिक कॉलेजों के पास भवन मौजूद होने के बाद भी संबद्धता और मान्यता नहीं है। इसलिए उनकी फीस निर्धारित नहीं की है। हमने रजिस्ट्रार नर्सिंग काउंसिल से कॉलेजों की लिस्ट मांगी है। लिस्ट मिलने के बाद मान्यता प्राप्त कॉलेजों की फीस तय की जाएगी।
डॉ. देव आनंद हिंडोरिया, ओएसडी, प्रवेश एवं फीस विनियामक समिति


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.