भीषण गर्मी के कारण सुबह की पाली में लगेंगे सरकारी स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

Updated on 04-06-2024 11:58 AM
 भोपाल। प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए सरकारी स्कूलों का समय सुबह की पाली में किया जा सकता है। इस संबंध में मप्र स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें आदेशित किया गया है कि प्रदेश में अत्यधिक गर्मी के कारण जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) द्वारा सरकारी स्कूलों का समय में बदलाव किया जा सकता है।

वर्तमान में सरकारी स्कूलों का समय सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक संचालित हो रहा है, जिसे स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार परिवर्तित किया जा सकता है। लेकिन स्कूलों के संचालन की कुल अवधि में कमी नहीं की जाए।

15 जून तक प्रभावी होगा आदेश

वहीं आदेश में लिखा गया है कि परीक्षाएं पूर्व से निर्धारित समय अनुसार ही संपन्न होगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और 15 जून तक के लिए प्रभावी रहेगा। इस आदेश के बाद भोपाल जिले के स्कूलों के संचालन के समय में परिवर्तन का आदेश डीईओ अंजनी कुमार त्रिपाठी ने जारी कर दिए हैं।

जारी आदेश में लिखा है कि सरकारी स्कूलों का समय सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा। परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय अनुसार ही संचालित होंगी। बता दें कि एक जून से शिक्षकों का ग्रीष्मावकाश समाप्त हो गया है। विद्यार्थियों का 15 जून तक रहेगा, लेकिन कहीं-कहीं बच्चों के लिए स्पेशल क्लासेज भी लगाई जा रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.