अक्षर पटेल की इंजरी से 23 साल के ऑलराउंडर की खुली किस्मत, एशिया कप से आया बुलाया

Updated on 16-09-2023 04:31 PM

कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 का फाइनल 17 सितंबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। इस बड़े मुकाबले के लिए हर कोई उत्साहित है। हालांकि इस बड़े मैच से पहले भारत ने अपना आखिरी सुपर 4 स्टेज का मैच बांग्लादेश के साथ खेला था। यह मैच भारत 6 रन से जरूर हारा। लेकिन इसके साथ ही टीम इंडिया का एक गजब ऑलराउंडर मैच के दौरान चोटिल हो गया। इसके चलते अब उनका रविवार को एशिया कप के फाइनल में टीम का हिस्सा बनना मुश्किल है।


अक्षर पटेल हुए चोटिल
क्रिकबज के मुताबिक, भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल हो गए। उन्हें निगल इंजरी हुई है। पटेल ने बांग्लादेश के खिलाफ 42 रन की शानदार पारी खेली थी। अब उनके चोटिल होने के बाद वॉशिंगटन सुंदर टीम को जॉइन करने वाले हैं।
 
क्रिकबज के अनुसार, युवा स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर चोटिल अक्षर पटेल को फाइनल में रिप्लेस करने के लिए तैयार हैं। उन्हें इस बड़े मुकाबले के लिए मौका दिया गया है। सुंदर ने अपना आखिरी वनडे इसी साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर खेला था। इसके बाद उन्हें मौका नहीं मिला।
 
वनडे में ऐसा है वॉशिंटन सुंदर का रिकॉर्ड

23 साल के वॉशिंगटन सुंदर ने अब तक भारत के लिए कुल 16 वनडे मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 29 की औसत से 233 रन बनाए हैं और एक अर्धशतक भी जड़ा है। इसके अलावा वनडे में उनके नाम 16 विकेट हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए वनडे में 2017 में डेब्यू किया था। हालांकि सुंदर लगातार टीम का हिस्सा नहीं है। उनका भारतीय टीम से अंदर-बाहर लगा रहता है। वहीं अक्षर पटेल का चोटिल होना भारतीय टीम के लिए अच्छे संकेत नहीं है। वह भारत की आगमी वर्ल्ड कप टीम का भी हिस्सा होने वाले हैं। अगर वह समय के साथ ठीक नहीं हुए तो यह देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें वर्ल्ड कप टीम में फिर कौन रिप्लेस करता है।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.