रिजल्ट में एक टाइपो उछल गया इस कंपनी का शेयर, गलती पता चली तो...

Updated on 14-02-2024 01:43 PM
नई दिल्ली: अमेरिका और कनाडा में मोबिलिटी सर्विसेज देने वाली कंपनी लिफ्ट (Lyft) ने मंगलवार को अपना रिजल्ट जारी किया। रिजल्ट में एक टाइपो को चलते कंपनी का शेयर 60% से अधिक उछल गया। कंपनी ने रिजल्ट की घोषणा करते हुए बताया कि इस साल उसका एबिटा मार्जिन 500 बेसिस पॉइंट्स बढ़ सकता है। यह निवेशकों की उम्मीद से कहीं ज्यादा था। फिर क्या था कंपनी का शेयर रॉकेट बन गया और देखते-देखते यह 67% चढ़ गया। इसके साथ ही यह दो साल को उच्चतम स्तर पर पहुंच गया और कंपनी का मार्केट कैप भी एक घंटे में चार अरब डॉलर चढ़ गया। लेकिन बाद में कंपनी के सीएफओ ने कॉन्फ्रेंस कॉल में बताया कि एबिटा मार्जिन 50 बीपीएस है जो गलती से 500 बीपीएस हो गया। इससे कंपनी ने अपनी ज्यादातर बढ़त गंवा दी और शेयर 17% तेजी के साथ बंद हुआ।

Wedbush Securities में एनालिस्ट Dan Ives ने कहा कि यह बहुत बड़ी गलती है। मैंने पिछले 25 साल में कभी भी वॉल स्ट्रीट में इस तरह की गलती नहीं देखी है। लिफ्ट के शेयरों में पिछले एक साल में 15 फीसदी तेजी आई है जबकि उसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनी उबर का शेयर इस दौरान 100 फीसदी से अधिक उछला है। हालांकि लिफ्ट का प्रदर्शन काफी अच्छा रहने का अनुमान है। कंपनी का एबिटा पहली तिमाही में 50 से 55 मिलियन डॉलर के बीच रहने का अनुमान है जो उम्मीद से बेहतर है। चौथी तिमाही में कंपनी की ग्रॉस बुकिंग्स में 17 फीसदी की तेजी आई और कंपनी का रेवेन्यू भी 1.33 अरब डॉलर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी के प्लेटफॉर्म पर एक्टिव राइडर्स की संख्या 10 फीसदी तेजी के साथ 22.4 मिलियन पहुंच गए।

कंपनी का प्लान

कंपनी के सीईओ डेविड रिशर ने कहा कि लागत कम करने के लिए उठाए गए कदमों की सफलता से अच्छा रिजल्ट आया है। कंपनी के 2024 में पहली बार पॉजिटिव फ्री कैश फ्लो की स्थिति हासिल करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कंपनी का जोर ऑपरेशन एक्सीलेंस और स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप बनाने पर है। कंपनी ने LinkedIn और Starbucks के साथ हाथ मिलाने की तैयारी की है। इससे आने वाले दिनों में कंपनी का प्रॉफिट बढ़ने की उम्मीद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
 20 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
Advt.