5 जिलों से नशीली सामग्री और हथियार बरामद:ऑपरेशन 'निश्चय' के तहत 95 टीमों ने अपराधियों के ठिकानों पर दी दबिश

Updated on 06-04-2026 11:52 AM
रायपुर, रायपुर रेंज में पुलिस ने ऑपरेशन “निश्चय” के तहत 4 और 5 अप्रैल को संयुक्त अभियान चलाकर अपराधियों पर शिकंजा कसा है। बलौदाबाजार-भाटापारा, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद और रायपुर ग्रामीण जिलों में 95 टीमों ने एक साथ 384 रेड, दबिश और चेकिंग की कार्रवाई की।

इस दौरान अवैध शराब, मादक पदार्थ, हथियार और फरार वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के तहत आबकारी एक्ट में 126 मामले दर्ज कर 126 आरोपियों पर कार्रवाई की गई। शराब से जुड़े मामलों में कुल 802.436 लीटर शराब और 597 पौवा जब्त किए गए।

वहीं नारकोटिक्स/एनडीपीएस एक्ट के 22 मामलों में 21.945 किलोग्राम मादक पदार्थ और 60 टैबलेट बरामद किए गए।

आर्म्स एक्ट के 6 मुकदमें दर्ज किए

पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत 6 मामला दर्ज कर 2 पिस्टल जब्त किए। इसके अलावा अलग-अलग प्रतिबंधात्मक धाराओं में 174 कार्रवाई की गईं। वारंट तामील अभियान के दौरान 31 गिरफ्तारी वारंट, 14 स्थायी वारंट और 1 जमानती वारंट सहित कुल 46 वारंट तामील किए गए।

जिला स्तर पर भी की गई कार्रवाई

जिला स्तर पर भी पुलिस ने सघन कार्रवाई की। बलौदाबाजार-भाटापारा में 13 एनडीपीएस मामलों में 5.6 किलो मादक पदार्थ जब्त किया गया। गरियाबंद में 119 रेड के दौरान 158 लीटर शराब जब्त हुई।

धमतरी में 150 स्थानों पर दबिश देकर 3.9 किलो मादक पदार्थ पकड़ा गया। महासमुंद में 10.5 किलो मादक पदार्थ और 357 लीटर शराब बरामद की गई, जबकि रायपुर ग्रामीण में 1.8 किलो गांजा और 597 पौवा शराब जब्त की गई।

सट्‌टा-जुआ खिलाने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

इसके अलावा सट्टा-जुआ एक्ट के 2 मामलों में 7 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर 6,230 रुपए जब्त किए गए। अन्य 4 आपराधिक मामलों में भी पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन “निश्चय” के जरिए असामाजिक तत्वों, तस्करों और वारंटियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.