नशामुक्त भारत अभियान : मैराथन दौड़ को विधायक नेताम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Updated on 22-09-2025 02:11 PM

उत्तर बस्तर कांकेर। सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज नरहरदेव शासकीय  उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री आशाराम नेताम ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

दौड़ दो वर्गों में आयोजित हुई पुरुष वर्ग की दौड़ नरहरदेव विद्यालय से प्रारंभ होकर घड़ी चौक, नया बस स्टैंड, मस्जिद चौक होते हुए पुनः विद्यालय प्रांगण में समाप्त हुई। बालिका वर्ग की दौड़ विद्यालय से प्रारंभ होकर मस्जिद चौक, पुराना बस स्टैंड होकर पुनः विद्यालय प्रांगण में संपन्न हुई।

इस अवसर पर कांकेर विधायक श्री नेताम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवाओं को नशा त्यागने और इस सामाजिक बुराई से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशा किसी भी रूप में कैंसर से भी अधिक खतरनाक है। इससे दूर रहकर शिक्षा, खेल और रोजगार की  दिशा में भविष्य संवारने आगे आना होगा। उन्होंने मैराथन में शामिल सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और विजेताओं को शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा ने युवाओं को नशे से दूर रहकर देश के विकास में योगदान देने की बात कही। नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरुण कौशिक ने भी अपने संबोधन में नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी को प्रेरित किया।

ये रहे मैराथन के विजेता  : 

पुरुष वर्ग प्रथम स्थान – चम्पेश मरकाम (पुरस्कार ₹2001, मेडल व प्रशस्ति पत्र),द्वितीय स्थान – गुलाब मरकाम (₹1001, मेडल व प्रशस्ति पत्र), तृतीय स्थान – दसी राम (₹501, मेडल व प्रशस्ति पत्र) इसी तरह महिला में वर्ग प्रथम स्थान – निकेश्वरी तारम (₹2001, मेडल व प्रशस्ति पत्र), द्वितीय स्थान – अनिशा तेता (₹1001, मेडल व प्रशस्ति पत्र), तृतीय स्थान – सनीमा नुरेटी (₹501, मेडल व प्रशस्ति पत्र) शेष 7-7 छात्रों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

कार्यक्रम में नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री उत्तम यादव, नागरिक श्री महेश जैन, एसडीएम कांकेर श्री अरुण वर्मा, समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक श्रीमती क्षमा शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री आर. सी. ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री रमेश निषाद, क्रीड़ा अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने से हड़कंप मच…
 21 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। तीनों दिन धर्म और…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित…
 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
Advt.