'डूब रही' सारा अली खान को चाहिए कार्तिक आर्यन का सहारा! क्या 'आशिकी 3' में साथ नजर आएंगे दोनों

Updated on 01-04-2023 07:15 PM
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन एक समय चर्चा के विषय थे। दोनों के डेटिंग की खबरें उड़ी थी लेकिन कंफर्म नहीं हुई थी मगर जब एक्ट्रेस ने बाद में खुद बताया था कि वो एक्टर को डेट कर रही थीं। दोनों साल 2020 में फिल्म 'लव आज कल' की शूटिंग के दौरान नजदीक आए थे। एक्ट्रेस ने हालांकि पहले ही कहा था कि वो कार्तिक को डेट करना चाहती हैं। ऐसा हुआ लेकिन ज्यादा दिन टिका नहीं और ये रिश्ता टूट गया। लोगों ने इस टूटे रिश्ते का कारण मां अमृता सिंह को समझा। कहा कि वो नहीं चाहती हैं कि बेटी उनके जैसे गलती करे। करियर के पीक पर आकर प्यार में पड़े। क्योंकि सैफ के साथ कुछ ऐसा ही उन्होंने किया और फिर चीजें खराब हो गईं। खैर। इस बारे में हम कभी बाद में बात करेंगे क्योंकि आज बात उनकी बेटी की है।

कार्तिक के साथ काम करना चाहती हैं सारा

सारा अली खान ने कनेक्ट एफएम से बातचीत में कहा है कि वो कार्तिक आर्यन के साथ 'आशिकी 3' में काम करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें ये मूवी ऑफर तो नहीं की गई है लेकिन अगर ऐसा ऑफर मिलता है तो वह राजीखुशी करेंगी। 'मुझे अभी तक आशिकी 3 की पेशकश नहीं की गई है, लेकिन मुझे अच्छा लगेगा। अगर मुझे फिल्म की पेशकश की जाती है, तो हां बिल्कुल।'
'आशिकी 3' की एक्ट्रेस के लिए तलाश जारी

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में ये बात कही गई है कि ‘आशिकी 3’ के मेकर्स उन्हें कास्ट करने के लिए बात कर रहे हैं। वह इस तीसरे पार्ट के लिए कार्तिक के अपोजिट एक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं।
दिसंबर में शुरू होगी 'आशिकी 3' की शूटिंग

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि सारा इन दिनों अनुराग बसु की अपकमिंग फिल्म 'मेट्रो इन डिनो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। दिलचस्प बात यह है कि कार्तिक अनुराग की एक और आगामी फिल्म 'आशिकी 3' की शूटिंग भी शुरू करेंगे, जिसके दिसंबर में शुरू होने की उम्मीद है।
साथ दिखे थे कार्तिक-सारा

सारा और कार्तिक ने रीयूनियन की अफवाहों को तब हवा मिली थी जब वेलेंटाइन डे वीक के दौरान जयपुर से उनकी कुछ फोटोज सामने आई थीं। बाद में, कार्तिक ने स्पष्ट किया था कि वे दोनों एक ही जगह पर थे और बातचीत कर रहे थे, जबकि उनके आसपास के लोगों ने उनकी तस्वीरें लेना शुरू कर दिया था।
कार्तिक और सारा की आने वाली फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म गैसलाइट में नजर आ रही हैं। उनके पास विक्की कौशल और होमी अदजानिया की 'मर्डर मुबारक' में नजर आएंगी। कार्तिक के पास 'सत्यप्रेम की कथा', 'आशिकी 3' और कबीर खान की अनटाइटल्ड फिल्मों के साथ अन्य फिल्मों की एक रोमांचक लाइन-अप भी है।
सारा की फिल्में हुईं फ्लॉप

सारा अली खान की फिल्म पिछले कुछ समय से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है और सब फ्लॉप हो रही है। फिर चाहे वो 'अतरंगी रे' हो या फिर 'कूली नंबर वन'। अब 'गैसलाइट' भी आई तो वो भी कुछ कमाल नहीं कर पा रही है।
कार्तिक से अपनी सिक्का चमकाना चाहती हैं सारा?

वहीं, कार्तिक आर्यन की सिनेमाघर में रिलीज हुई 'भूल भुलैया 2' ने जामफाड़ कमाई की। हां वो बात अलग है कि 'शहजादा' पिट गई। मगर एक्टर ने हार नहीं मानी। ऐसे में शायद अब सारा अली खान दोबारा कार्तिक आर्यन के साथ कमबैक करके अपनी डूबी नैया को पार लगाना चाह रही हैं।
आशिकी 3' को छोड़ चुके हैं कार्तिक आर्यन?

इन दिनों ये खबर भी चल रही है कि जिस मूवी में सारा अली खान काम करना चाहती हैं, उस 'आशिकी 3' को करने से कार्तिक आर्यन ने मना कर दिया है। मगर सच्चाई ये नहीं है। बल्कि वो तो दिसंबर से इस मूवी की शूटिंग करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।








अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.