लंदन में ड्रोन-लाइट शो जापान में 108 बार मंदिर की घंटी बजाई गई, चीन में बर्फीली झील पर जश्न

Updated on 01-01-2024 02:10 PM

दुनिया भर में 2024 शुरू होने का जश्न मनाया जा रहा है। लंदन में आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया गया। टेम्स नदी के पास लाखों लोग जमा हुए। 12 हजार से ज्यादा पटाखे जलाए गए। यहां 600 ड्रोन और 430 लाइट्स का इस्तेमाल करते हुए एक शो हुआ। म्यूजिक पर डांस करते हुए लोगों ने जश्न मनाया।

वहीं, जापान में परंपरा के मुताबिक नए साल पर बौद्ध मंदिरों में 108 बार घंटी बजाईं। इसके लिए टोक्यो में त्सुकिजी मंदिर के बाहर हजारों लोग जमा हुए। इस दौरान लोगों को गर्म दूध और सूप दिया गया। लोग प्रार्थना करते भी नजर आए। अमेरिका, साउथ कोरिया, नॉर्थ कोरिया, जापान, मिस्र, साउथ अफ्रीका, ग्रीस, जर्मनी, इटली, ब्रिटेन, ब्राजील में भी नए साल का जश्न मना।

चीन में वॉयलिन की धुन के साथ नया साल मनाया गया
चीन में लोगों ने जमी हुई झील पर नए साल का जश्न मनाया। बीजिंग में शिचाहाई झील ठंड की वजह से जम गई है यहां का तापमान जीरो डिग्री से माइनस 2 डिग्री के बीच पहुंच गया है।

चीन में नए साल के जश्न पर पटाखों पर लगे बैन के चलते लोगों ने अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया। लोग फ्रोजन झील पर स्केटिंग और स्कीइंग करते नजर आए। वहीं, कुछ लोगों ने रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर सड़कों पर डांस किया। साथ ही आसमान में स्काई लैंटर्न छोड़े।

पेरिस में मल्टीडायमेंशनल लाइट शो
पेरिस में आर्क डी ट्रायम्फ के ऊपर आतिशबाजी के साथ 2024 का स्वागत किया गया। यहां मल्टीडायमेंशनल लाइट शो हुआ। इसमें पेरिस का इतिहास दिखाया गया। इसे देखने लाखों लोग जमा हुए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पेरिस में 90 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।

हॉन्गकॉन्ग में इतिहास की सबसे बड़ी आतिशबाजी
नए साल पर हॉन्गकॉन्ग में अब तक की सबसे बड़ी आतिशबाजी हुई। यहां ‘न्यू ईयर न्यू लीजेंड’ थीम पर 12 मिनट तक आतिशबाजी का इवेंट हुआ। इस दौरान हाईराइज बिल्डिंग्स ​​​​​​की छतों से भी एकसाथ आतिशबाजी की गई।

सबसे पहले न्यूजीलैंड में आया 2024
कुछ देशों में भारत से कुछ घंटे पहले ही 2024 का वेलकम किया गया। भारतीय समय के मुताबिक, 31 दिसंबर की शाम 4:30 बजे न्यूजीलैंड में सबसे पहले नया साल मना। घड़ी का कांटा जैसे ही 12 के पार गया, न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में स्काई टावर पर 10 सेकेंड के काउंट डाउन के बाद आतिशबाजी शुरू हुई। यह 5 मिनट चली। इसके लिए 6 महीने पहले से तैयारी की जा रही थी।

इसके 2 घंटे बाद ऑस्ट्रेलिया में न्यू ईयर सेलिब्रेशन शुरू हुआ। यहां सिडनी के हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस के पास भी ऑकलैंड के स्काई टॉवर जैसा नजारा देखने को मिला। हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस के पास 12 मिनट चली आतिशबाजी के दौरान 8.5 टन के पटाखे जलाए गए। इसकी प्लानिंग 15 महीने चली। यहां 10 लाख से ज्यादा लोग इकट्ठे हुए।

31 दिसंबर को घड़ी में रात के 12 बजते ही, पूरी दुनिया नए साल का स्वागत करती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि 1 जनवरी को ही साल की शुरुआत क्यों होती है? इसकी वजह रोम साम्राज्य के तानाशाह जूलियस सीजर को माना जाता है।

सीजर ने भ्रष्टाचारी नेताओं को सबक सिखाने के लिए 2066 साल पहले कैलेंडर में बदलाव किए थे। इसके बाद से पूरी दुनिया ने 1 जनवरी को नया साल मनाना शुरू कर दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
 20 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शेख हसीना वाले अंजाम की धमकी दी…
 20 September 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को…
 20 September 2026
तेल अवीव: भविष्य में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में जीत उसी की होगी जो टेक्नोलॉजी का अत्यधिक इस्तेमाल करे। शायद फायटर जेट या भारी भरकम हथियार जंग का रूख ना…
 20 September 2026
तेहरान: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC)…
 20 September 2026
स्टॉकहोम: महाराष्ट्र के शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी नीला विखे पाटिल 13 सितंबर को हुए स्वीडन के राष्ट्रीय चुनाव में स्टॉकहोम शहर निर्वाचन क्षेत्र से स्वीडिश संसद के लिए…
 20 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इस हफ्ते मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर पर रखे गये 50 लाख के इनाम को बढ़ाकर 70 लाख कर दिया है। मसूद अजहर वही आतंकवादी है जिसके…
 20 September 2026
ओट्टावा: कनाडा की सरकार ने देश में रहने वाले हिंदुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक अस्थित विसर्जन के लिए आधिकारिक जगह बनाई…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
Advt.