पाकिस्तान की ओर से ड्रोन घुसपैठ के मामले हुए दोगुने; नशीले पदार्थ, हथियार और गोला-बारूद भेजने की नापाक हरकत

Updated on 13-11-2022 06:48 PM
पाकिस्तान से लगते पंजाब और जम्मू के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन घुसपैठ के मामले इस साल दोगुने हो गए हैं। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के महानिदेशक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ड्रोन से नशीले पदार्थ, हथियार और गोला-बारूद भेजे जाने के मामले 2022 में काफी बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि बीएसएफ इस समस्या से निपटने के लिए ठोस समाधान खोज रहा है। बीएसएफ प्रमुख ने कहा, 'बल ने हाल में ड्रोन फॉरेंसिक का अध्ययन करने के लिए दिल्ली के एक शिविर में अत्याधुनिक प्रयोगशाला की स्थापना की है। इसके नतीजे बहुत उत्साहजनक रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां सीमा पार से इस अवैध गतिविधि में शामिल अपराधियों के उड़ान पथ और यहां तक कि उनके पते का भी पता लगाने में सक्षम हैं।'

'ड्रोन घुसपैठ का खतरा बढ़ता जा रहा'
केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने वेबिनार सत्र के जरिए फॉरेंसिक लैब के उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जिसमें सिंह ने उन्हें जानकारी देते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने कहा, 'बीएसएफ काफी समय से ड्रोन खतरे का सामना कर रहा है। ड्रोन की क्षमताओं से हम सभी वाकिफ हैं। ये हमारे सामने चुनौती खड़ी करते रहे हैं। नापाक तत्वों की ओर से ड्रोन्स का इस्तेमाल अब गलत कार्यों में किया जा रहा है।'
 
इस साल ड्रोन घुसपैठ के 266 मामले
डीजी ने बताया कि बीएसएफ ने 2020 में भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर पर 79 ड्रोन डिटेक्ट किए थे। 2021 में इन ड्रोन्स की संख्या 109 हो गई, जो इस साल बढ़कर 266 तक पहुंच गई है। इस साल ड्रोन घुसपैठ की सबसे ज्यादा घटनाएं पंजाब में हुई हैं, जहां 215 फ्लाइट्स देखी गईं। सिंह ने कहा कि अगर जम्मू पर नजर दौड़ाएं तो यहां इस साल ड्रोन घुसपैठ के 22 मामले सामने आए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.