रायगढ़ में कुल्हाड़ी से हमला कर ड्राइवर की हत्या:उधार के पैसे मांगे जाने पर विवाद

Updated on 30-03-2026 11:10 AM
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिकअप ड्राइवर की हेल्पर ने हत्या कर दी थी। उधार के पैसे मांगने पर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद हेल्पर ने कुल्हाड़ी से हमला कर ड्राइवर को मार डाला। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। सुनवाई में चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। दरअसल 22 अगस्त 2024 की रात की वीरेंद्र खम्हारी (30) निवासी लुकापारा सरिया प्लांट में पिकअप ड्राइवर था, जबकि आरोपी सूरज राठिया हेल्पर का काम करता था। दोनों लेबर कॉलोनी में अलग-अलग क्वार्टर में रहते थे, साथ ही आपसी संबंध अच्छे थे।

घटना के दिन वीरेंद्र ने सूरज से उधार पैसे मांगे, इसी बात पर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि सूरज राठिया ने कुल्हाड़ी और लकड़ी के पटरे से हमला कर वीरेंद्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, उसी दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। फरार आरोपी सूरज राठिया अपने क्वार्टर में सामान लेने लौटा, उसी समय पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने पैसों के विवाद में हमला करने की बात स्वीकार की।

जरूरी सबूत कोर्ट में पेश किए गए

मामले की प्रारंभिक जांच तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा ने की। आगे की जांच सहायक उप निरीक्षक जयराम सिदार ने पूरी की। जांच अधिकारी ने वैज्ञानिक साक्ष्य, घटनास्थल से मिले प्रमाण, एफएसएल रिपोर्ट, गवाहों के बयान न्यायालय में पेश किए।

आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

अभियोजन पक्ष ने मामले में कुल 22 साक्षियों के बयान पेश किए। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश ने आरोपी को आजीवन कारावास तथा 100 रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। मामले में शासन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक वंदना केसरवानी ने पैरवी की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.