एलेक्सा से बंदरों को भगाया, महिंद्रा ने जॉब ऑफर की:13 साल की बच्ची के लिए कहा- उसकी सोच एक्स्ट्राऑर्डिनरी, लीडरशिप के गुण

Updated on 08-04-2024 01:54 PM

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने 13 साल की बच्ची को नौकरी की पेशकश की है। इस बच्ची ने ‘एलेक्सा’ (Alexa) की मदद लेकर खुद को और अपनी भतीजी को बंदर के हमले से बचाया था। आनंद महिंद्रा ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट X के जरिए बच्ची की क्विक थिंकिंग की सराहना करते हुए जॉब ऑफर की है।

महिंद्रा ने बच्ची की क्विक थिंकिंग की सराहना की
आनंद महिंद्रा ने अपने X पर लिखा, "हमारे युग का पहला सवाल यही है कि क्या हम टेक्नोलॉजी के गुलाम हो जाते हैं या फिर उसका सही इस्तेमाल कर पाते हैं। इस बच्ची की कहानी एक सुकून देती है कि टेक्नोलॉजी हमेशा ह्यूमन टैलेंट को बढ़ावा देने वाली रहेगी। बच्ची की त्वरित सोच असाधारण थी।

उसने दिखा दिया कि आज की अचानक बदलती हुई दुनिया में उसमें गजब की लीडरशिप क्षमता है। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद यदि वह कॉरपोरेट वर्ल्ड में आना चाहती है तो मैं उम्मीद करता हूं कि @MahindraRise में हम उसे हमारे साथ जुड़ने के लिए मना पाएंगे।"

कमरे में घुस आए थे बंदर,
उत्तर प्रदेश के बस्ती में आवास विकास कॉलोनी में शिप्रा ओझा की छोटी बहन निकिता ने 15 महीने की भतीजी वमिका को बचाया था। निकिता और वामिका शुक्रवार को घर में सोफे पर खेल रही थीं।

निकिता ने बताया, "घर पर गेस्ट आए थे, जिनके जाने के बाद मेन गेट खुला छूट गया था। उसी समय बंदरों का झुंड अंदर घुस आया। मैंने बंदरों को भगाना चाहा, तो वो मेरी तरफ दौड़ पड़े। मैं वामिका की जान बचाने के लिए उसे लेकर चिल्लाते हुए भागी।

तभी मेरी नजर फ्रिज पर रखे alexa डिवाइस पर पड़ी। मैंने तुरंत कहा- Alexa कुत्ते के भौंकने वाली आवाज निकालो। ​​वॉइस कमांड पाते ही Alexa कुत्ते की तरह तेज आवाज करने लगा। जिसे सुनकर बंदर डर गए और बालकनी से होते हुए छत की तरफ भाग गए। हम लाेगाें की जान बच गई।"

एलेक्सा क्या है?
एलेक्सा अमेजन का डिजिटल वॉइस असिस्टेंट है। एलेक्सा आपके सवालों के जवाब के अलावा स्मार्ट-होम कंट्रोल गैजेट्स को भी कंट्रोल करती है। जैसे दरवाजा बंद करने और कमरे की रोशनी कम करने जैसे काम हैं। इसके अलावा आप एलेक्सा को बोल कर अपना मन पसंद गाना, कविता या किसी जानवर की आवाज भी निकलवा सकते है।

फोल्डेबल ई-बाइक बनाने वाले स्टार्टअप में किया था निवेश
आनंद महिंद्रा नई सोच और इनोवेशन को काफी सपोर्ट करते हैं। उन्होंने बीते साल ने फोल्डेबल ई-बाइक बनाने वाले स्टार्टअप में निवेश किया। आनंद महिंद्रा ने बताया था कि उन्होंने ऑफिस परिसर में घूमने के लिए फोल्डेबल ई-बाइक हॉर्नबैक X1 खरीदा है। साथ ही उन्होंने लिखा,'फुल डिस्कोजर: मैंने स्टार्टअप में निवेश किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.