Drishyam 2 के पास सिर्फ एक हफ्ते का वक्त! जानिए कितनी है सुपरहिट होने की गुंजाइश?

Updated on 14-11-2022 06:22 PM

अजय देवगन और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म Drishyam 2 लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन बहुत शानदार हो सकता है लेकिन कहानी में ट्विस्ट यह है कि फिल्म के पास कमाई करने के लिए शायद सिर्फ एक ही हफ्ते का वक्त होगा। उसके बाद फिल्म के लिए कमाई करना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा।

अजय देवगन के पास एक हफ्ते का वक्त
दरअसल फिल्म की रिलीज के ठीक एक हफ्ते के बाद वरुण धवन और कृति सैनन स्टारर फिल्म 'भेड़िया' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो जाएगी। 'स्त्री' के मेकर्स द्वारा बनाई गई फिल्म 'भेड़िया' का ट्रेलर खूब चर्चा में रहा था और तगड़े VFX वाली इस फिल्म की कमाई सीधे तौर पर अजय देवगन की फिल्म को प्रभावित करेगी।

डबल डिजिट में होगा फर्स्ट डे कलेक्शन
ऐसा नहीं होगा कि 'भेड़िया' की रिलीज के बाद 'दृश्यम-2' बिजनेस ही नहीं कर पाएगी, लेकिन अजय देवगन की फिल्म के पास एक हफ्ते की फ्री विंडो है, जिस दौरान फिल्म तगड़ी कमाई कर सकती है। विशेषज्ञों की मानें तो फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन डबल डिजिट में होगा। कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म 15 करोड़ के आसपास ओपनिंग लेगी।

'दृश्यम-2' से पूरी होंगी दर्शकों की उम्मीदें?
बता दें कि फिल्म का पहला पार्ट 2015 में रिलीज हुआ था। फिल्म का फर्स्ट पार्ट ब्लॉकबस्टर हिट रहा था और अब जब सेकेंड पार्ट रिलीज होने जा रहा है तो दर्शकों को इससे काफी उम्मीदें हैं। देखना होगा कि क्या यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों को पूरा कर पाती है या नहीं?



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.