शानदार लिस्टिंग के बाद लड़खड़ाया Dreamfolks, टूट रहा तगड़े मुनाफे का ड्रीम

Updated on 07-09-2022 06:38 PM

Dreamfolks Share Price Today: हवाईअड्डों के लिए ऑनलाइन सेवाएं देने वाले प्लेफॉर्म ड्रीमफॉक्स सर्विसेज की मंगलवार को शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग हुई। लेकिन,सेकेंड्री मार्केट से इस स्टॉक में निवेश करने वालों का मुनाफा कमाने का ड्रीम टूट रहा है।  लिस्टिंग के दूसरे दिन यह स्टॉक कमजोर प्रदर्शन कर रहा है। 

बुधवार सुबह 9:56 बजे तक बीएसई पर यह स्टॉक 3.25 फीसद टूटकर 447.60 रुपये पर आ गया था। हालांकि, ड्रीमफॉक्स सर्विसेज का शेयर लिस्टिंग के दिन 326 रुपये के इश्यू प्राइस की तुलना में अभी यह फायदे में है। जिन निवेशकों को आईपीओ अलॉट हुआ था, उन्हें लिस्टिंग के दिन ही बड़ा मुनाफा हुआ। 

लिस्टिंग के दिन ऐस रहा ड्रीमफॉक्स सर्विसेज  का परफॉर्मेंस

 ड्रीमफॉक्स सर्विसेज का शेयर लिस्टिंग के दिन 326 रुपये के इश्यू प्राइस की तुलना में 42 फीसद चढ़कर बंद हुआ। कंपनी का शेयर बीएसई पर 505 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ जो इसके इश्यू प्राइस की तुलना में 54.90 फीसद अधिक है। इसके बाद यह 68.71 फीसद की तेजी के साथ 550 रुपये पर पहुंच गया।

अंत में यह 41.91 फीसद की बढ़त लेकर 462.65 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर कंपनी का शेयर 56 फीसद की उछाल के साथ 508.70 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। अंत में यह 41.97 फीसद चढ़कर 462.85 रुपये पर बंद हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.